{"_id":"6af6f2cecfa1cb47b309d1a2","slug":"video-bjp-theog-mandal-meeting-2027-assembly-election-preparations-2026-11-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"2027 के विधानसभा चुनावों की तैयारी में जुटी भाजपा, ठियोग मंडल की बैठक में संगठन मजबूती पर मंथन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
2027 के विधानसभा चुनावों की तैयारी में जुटी भाजपा, ठियोग मंडल की बैठक में संगठन मजबूती पर मंथन
Ankesh Dogra
Updated Fri, 13 Nov 2026 04:51 PM IST
Link Copied
भारतीय जनता पार्टी ठियोग मंडल ने वर्ष 2027 के विधानसभा चुनावों की तैयारियों को लेकर संगठनात्मक गतिविधियां तेज करने पर जोर दिया है। शुक्रवार को विश्राम गृह ठियोग में मंडल अध्यक्ष दुनीचंद कश्यप की अध्यक्षता में आयोजित मासिक बैठक में संगठन की मजबूती, आगामी पार्टी कार्यक्रमों और चुनावी रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में विशेष रूप से मौजूद ठियोग-कुमारसैन विधानसभा क्षेत्र के पूर्व भाजपा प्रत्याशी अजय श्याम ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने सत्ता में आने से पहले जनता से कई गारंटियां और बड़े-बड़े वादे किए थे, लेकिन अब प्रदेश के लोग खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि प्रदेश में विकास कार्यों की गति प्रभावित हुई है और आम लोगों को विभिन्न समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से जनता के बीच जाकर सरकार की नीतियों और कार्यप्रणाली पर सवाल उठाने तथा लोगों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने का आह्वान किया।
प्रदेश कार्यसमिति सदस्य इंदु वर्मा ने संगठन की एकजुटता और सामूहिक नेतृत्व को महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में पार्टी ठियोग-कुमारसैन क्षेत्र से जिसे भी प्रत्याशी घोषित करेगी, सभी कार्यकर्ता पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ उसे विजयी बनाने के लिए काम करेंगे।
उन्होंने कहा कि भाजपा में संगठन और पार्टी का निर्णय सर्वोपरि है। सभी कार्यकर्ताओं का लक्ष्य संगठन को मजबूत करना और आगामी चुनाव में सामूहिक प्रयासों से पार्टी के लिए काम करना होना चाहिए।
मंडल अध्यक्ष दुनीचंद कश्यप ने आगामी संगठनात्मक गतिविधियों और कार्ययोजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से अपनी जिम्मेदारियों का सक्रियता से निर्वहन करने की अपील की।
उन्होंने कहा कि समर्पित कार्यकर्ता ही संगठन की असली ताकत हैं। इसलिए बूथ स्तर पर पार्टी को और अधिक मजबूत बनाने के लिए सभी को मिलकर काम करना होगा।
बैठक में संगठनात्मक विस्तार, जनसंपर्क अभियान और विभिन्न मोर्चों एवं प्रकोष्ठों के कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से संचालित करने पर भी विचार-विमर्श किया गया।
बैठक में मंडल महामंत्री राम कृष्ण मदराड़ी, देवी सिंह, प्रवक्ता अश्वनी बख्शी, उपाध्यक्ष रमेश खाची, रमेश हेटा, ओम प्रकाश शर्मा, प्रवीणा सहित अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।