{"_id":"6a0d8f30e855282d9e0eed8c","slug":"video-video-khal-hae-pataral-papa-kara-bika-savara-lga-raha-katara-tha-thana-sa-bugdhhata-ja-raha-kallta-2026-05-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: खाली हुए पेट्रोल पंप, कार-बाइक सवार लगा रहे कतारें, दो दिनों से बढ़ती जा रही किल्लत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: खाली हुए पेट्रोल पंप, कार-बाइक सवार लगा रहे कतारें, दो दिनों से बढ़ती जा रही किल्लत
अंबेडकरनगर जिले में पेट्रोल डीजल का संकट बढ़ गया है। वैश्विक संकट के बीच ईंधन की समय से आपूर्ति न होने के कारण शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों के दर्जनों पंप ड्राई हो गए हैं। जिन पंपों पर ईंधन की उपलब्धता है वहां 200 रुपये से लेकर 1000 रुपये तक की सीमा निर्धारित कर दी गई है। ऐसे में लोगों को डीजल व पेट्रोल पाने के लिए खासा मशक्कत का सामना करना पड़ रहा है। प्रशासन की ओर से पंप संचालकों और ऑयल कंपनियों के समन्वय बनाकर आपूर्ति सुनिश्चित करने का प्रयास किया जा रहा है लेकिन अभी हालात सामान्य होने के बजाय और बिगड़ने के आसार नजर आ रहे हैं।
अकबरपुर शहर में टांडा मार्ग पर बुधवार दोपहर करीब एक बजे देवांश पेट्रोल पंप, सरदार फिलिंग स्टेशन, जगमोहन फिलिंग स्टेशन और मेहरोत्रा पंप निकट फ्लाईओवर पर न तो डीजल था और न ही पेट्रोल। यहां पर कार व बाइक सवार ईंधन लेने के लिए पहुंच रहे थे लेकिन इन सभी को वापस लौटाया जा रहा था।
अकबरपुर-अयोध्या मार्ग पर सौरभ फिलिंग स्टेशन पर पेट्रोल उपलब्ध था लेकिन यहां बाइक सवारों को 200 रुपये व कार सवारों को 1000 रुपये से अधिक का ईंधन नहीं दिया जा रहा था। इन पंप संचालकों की ओर से कई टैंकरों का पैसा एडवांस में जमा किया जा चुका है लेकिन आपूर्ति कब होगी यह ऑयल कंपनियों की ओर से स्पष्ट नहीं किया जा रहा है।
कटेहरी में दशरथ फिलिंग स्टेशन पर डीजल और पेट्रोल नहीं है। देव इंद्रावती फिलिंग स्टेशन पर 200 रुपये और 1000 रुपये की सीमा निर्धारित की गई है। श्रवण क्षेत्र में विदुशी फिलिंग स्टेशन पर सुबह से ही पेट्रोल और डीजल उपलब्ध नहीं है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।