{"_id":"6a0d8f5e429cd507790ae4dc","slug":"video-police-conduct-a-classroom-session-at-pm-shri-government-boys-senior-secondary-school-chamba-2026-05-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: पीएम श्री राजकीय बाल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चंबा में लगी पुलिस की पाठशाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: पीएम श्री राजकीय बाल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चंबा में लगी पुलिस की पाठशाला
पीएम श्री राजकीय बाल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चंबा में बुधवार को अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से आयोजित पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम में बच्चों को साइबर सुरक्षा, सोशल मीडिया के सुरक्षित इस्तेमाल और गुड टच, बैड टच के बारे में जागरूक किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे डीएसपी चंबा बलदेव दत्त ने बच्चों को मोबाइल और इंटरनेट का जिम्मेदारी से उपयोग करने की सलाह दी। डीएसपी ने कहा कि बच्चों को मोबाइल का गुलाम बनने के बजाय मोबाइल को अपना गुलाम बनाना चाहिए। कहा कि सोशल मीडिया पर निजी जानकारी साझा करने से बचना चाहिए। मोबाइल फोन का पासवर्ड हमेशा मजबूत रखना चाहिए।0 जिससे साइबर बुलिंग और डेटा चोरी जैसी घटनाओं से बचा जा सके। उन्होंने बच्चों को साइबर अपराध से बचने के तरीके बताए। कहा कि एपीके फाइल डाउनलोड करने से बचना चाहिए, क्योंकि हैकर अक्सर इसी माध्यम से मोबाइल का डेटा चुरा लेते हैं। उन्होंने बच्चों को बताया कि यदि कोई साइबर ठगी या ऑनलाइन अपराध का शिकार होता है तो तुरंत हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत करें या साइबर क्राइम की आधिकारिक वेबसाइट cybercrime. gov. in पर जानकारी दें। विद्यालय की कार्यवाहक प्रधानाचार्य रचना ठाकुर, लेक्चरार धीरज ठाकुर, अध्यापक वर्ग में मनी, हितेश चौणा समेत अन्य मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।