{"_id":"6a0d77d22d3fc21517087b4e","slug":"woman-dies-under-suspicious-circumstances-husband-accused-of-electrocution-ambikapur-news-c-1-1-noi1488-4302482-2026-05-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"पत्नी को करंट लगाकर मारा: कमरे में पड़ी थी लाश, पति म्यूजिक सिस्टम पर कर रहा था डांस, लगे ये गंभीर आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पत्नी को करंट लगाकर मारा: कमरे में पड़ी थी लाश, पति म्यूजिक सिस्टम पर कर रहा था डांस, लगे ये गंभीर आरोप
सरगुजा जिले के उदयपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम लैंगा में एक विवाहित महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका के मायके पक्ष ने पति पर प्रताड़ना और करंट लगाकर हत्या करने का गंभीर आरोप लगाया है। मामले में पुलिस मर्ग कायम कर जांच कर रही है। मायके पक्ष ने यह भी आरोप लगाया कि मृतका के पति का कहीं और प्रेम प्रसंग चल रहा था, जिसके चलते उसने हत्या कर दिया।
जानकारी के अनुसार ग्राम लक्ष्मणगढ़ निवासी महिला की शादी वर्ष 2020 में लैंगा निवासी संतलाल के साथ सामाजिक रीति-रिवाज से हुई थी।मृतका के भाई राजेंद्र प्रसाद व परिजनों का आरोप है कि शादी के दो वर्ष बाद बच्चा नहीं होने पर पति पत्नी को प्रताड़ित करने लगा था। उसका किसी अन्य युवती से भी प्रेम संबंध बताया। इस संबंध में दो बार सामाजिक बैठक कर पति को समझाइश दी गई थी, लेकिन स्थिति में सुधार नहीं हुआ।
मृतका के भाई ने आरोप लगाया कि 17 मई की रात उसकी बहन की घर में संदिग्ध हालत में मौत हो गई। उसका कहना है कि पति ने बिस्तर में करंट प्रवाहित कर महिला की हत्या की है। मृतका के हाथ में दो स्थानों पर जलने के निशान भी पाए गए हैं। परिजनों ने यह भी आरोप लगाया कि महिला की मौत के बाद पति घर में तेज आवाज में म्यूजिक बजाकर डांस कर रहा था। साथ ही घटना की सूचना मायके पक्ष को काफी देर बाद दी गई, जिससे संदेह और गहरा गया है।
इधर, उदयपुर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर मर्ग कायम कर लिया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। मृतका के परिजनों ने मामले की निष्पक्ष जांच और दोषी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।