{"_id":"6a0dd800da24ab07880a9458","slug":"video-bike-caught-fire-immediately-after-refueling-2026-05-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: पेट्रोल भरवाते ही बाइक में लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिरोजाबाद के खैरगढ़ कस्बा स्थित किसान सेवा केंद्र पेट्रोल पंप पर बुधवार शाम उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब पेट्रोल डलवाने के बाद एक युवक की मोटरसाइकिल अचानक आग की लपटों में घिर गई। पेट्रोल पंप कर्मियों की तत्परता और सूझबूझ से फायर सिलेंडर की मदद से कुछ ही मिनटों में आग पर काबू पा लिया गया, जिससे पेट्रोल पंप पर एक बहुत बड़ा हादसा होने से बच गया। थाना खैरगढ़ के ग्राम खैय्यातन निवासी ललित कुमार शाम करीब 5:25 बजे अपनी बाइक में पेट्रोल डलवाने किसान सेवा केंद्र पहुंचे थे। पेट्रोल भरवाने के बाद जैसे ही उन्होंने बाइक स्टार्ट की, तभी अचानक उसमें आग लग गई और लपटें उठने लगीं। इस दौरान पेट्रोल पंप के सेल्समैन ओसपाल सिंह और पंप संचालक विकास यादव ने बिना घबराए तुरंत फायर सिलेंडर उठाकर आग बुझाने का प्रयास शुरू किया और बड़ी दुर्घटना को टाल दिया। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि मोटरसाइकिल में प्लग कैप नहीं लगी होने के कारण स्पार्क होने से यह आग लगी थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।