फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   A snake bit a young man; his family brought him to the hospital in a container.

Firozabad News: सांप ने युवक को डसा, परिजन डिब्बे में अस्पताल लाए

Sun, 25 Oct 2026 12:03 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Sun, 25 Oct 2026 12:03 AM IST
विज्ञापन
A snake bit a young man; his family brought him to the hospital in a container.
डिब्बा में बंद सांप को दिखाते परिजन। संवाद - फोटो : डिब्बा में बंद सांप को दिखाते परिजन। संवाद
फिरोजाबाद। थाना बसई मोहम्मदपुर क्षेत्र के गांव सोफीपुर में छत पर जाते समय दीवार पर हाथ रखना एक युवक को भारी पड़ गया। दीवार पर हाथ रखते ही सांप के बच्चे ने उसकी हथेली में डस लिया। परिजन युवक को उपचार के लिए ट्रॉमा सेंटर लेकर पहुंचे तो साथ में सांप के बच्चे को भी डिब्बे में बंद कर ले आए। अस्पताल में डिब्बे के अंदर सांप का बच्चा देखकर खलबली मच गई। बाद में सुरक्षा गार्ड ने परिजन को डिब्बे समेत बाहर भेज दिया।
विज्ञापन

गांव सोफीपुर चंद्रवार थाना बसई मोहम्मदपुर निवासी अनिल कुमार (27) शुक्रवार रात करीब 10 बजे छत पर बने बाथरूम में जाने के लिए सीढ़ियों से ऊपर पहुंचा था। इसी दौरान उसने दीवार पर हाथ रखा तभी सांप के बच्चे ने उसकी हथेली में डस लिया। युवक के शोर मचाने पर परिजन दौड़कर छत पर पहुंचे। घटना की जानकारी होने पर आसपास के लोग भी एकत्रित हो गए। ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद सांप के बच्चे को पकड़कर प्लास्टिक के डिब्बे में बंद कर लिया। इसके बाद डिब्बे को प्लास्टिक की थैली में रख लिया। परिजन अनिल को उपचार के लिए ट्रॉमा सेंटर लेकर पहुंचे। चिकित्सकों ने अनिल को भर्ती कर उपचार शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed