{"_id":"6a0de6f85578853e0b0020a6","slug":"video-dilapidated-state-of-huda-market-in-sector-21-and-both-traders-and-customers-distressed-2026-05-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"Gurugram: गुरुग्राम सेक्टर-21 में HUDA मार्केट की बदहाली, व्यापारी-ग्राहक दोनों परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram: गुरुग्राम सेक्टर-21 में HUDA मार्केट की बदहाली, व्यापारी-ग्राहक दोनों परेशान
शहर के सेक्टर-21 स्थित हुड्डा मार्केट की हालत लगातार बदतर होती जा रही है। मूलभूत सुविधाओं के अभाव में व्यापारी और ग्राहक दोनों परेशान हैं। बाजार में न तो पर्याप्त लाइट व्यवस्था है, न पीने के पानी की सुविधा, न सुरक्षा के इंतजाम और न ही फुटपाथ की व्यवस्था। सबसे बड़ी समस्या पार्किंग को लेकर बनी हुई है। इन अव्यवस्थाओं के कारण दुकानदारों का कारोबार भी प्रभावित हो रहा है।
व्यापारियों का कहना है कि मार्केट तक पहुंचने वाले रास्तों की हालत बेहद खराब है। जगह-जगह टूटे रास्ते और गड्ढों के कारण ग्राहकों को आने-जाने में परेशानी होती है। शाम होते ही बाजार अंधेरे में डूब जाता है, जिससे चोरी और असामाजिक गतिविधियों का खतरा बना रहता है। दुकानदारों का आरोप है कि नगर निगम को कई बार शिकायत देने के बावजूद अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई।
दुकानदारों के अनुसार, बारिश के दिनों में हालात और खराब हो जाते हैं। पानी भरने से बाजार में आवाजाही मुश्किल हो जाती है। फुटपाथ न होने के कारण लोगों को सड़क पर चलना पड़ता है, जिससे दुर्घटना का खतरा बना रहता है। वहीं पार्किंग की उचित व्यवस्था नहीं होने से ग्राहक बाजार आने से बचने लगे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।