{"_id":"6a0d973bc68f64dfbc075212","slug":"video-praying-to-lord-purushottam-in-kashi-for-relief-from-heat-in-varanasi-2026-05-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"काशी में भगवान पुरुषोत्तम से गर्मी से राहत की कामना, VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काशी में भगवान पुरुषोत्तम से गर्मी से राहत की कामना, VIDEO
उत्तर प्रदेश भाईचारा कमेटी की ओर से बुधवार को हौज कटोरा स्थित पुरुषोत्तम भगवान मंदिर में विशेष पूजन एवं प्रार्थना कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष प्रमोद वर्मा ने भगवान पुरुषोत्तम से पूरे विश्व, भारत देश और काशी की खुशहाली, शांति और समृद्धि की कामना की। इस दौरान भीषण गर्मी से राहत, विश्व शांति और समाज में आपसी सद्भाव बनाए रखने के लिए विशेष पूजा-अर्चना की गई।
कार्यक्रम में भगवान पुरुषोत्तम को 33 मालपुआ, पान, दीपक, केला, तुलसी की माला सहित विभिन्न पूजन सामग्रियां अर्पित की गईं। कमेटी के पदाधिकारियों ने कहा कि वर्तमान समय में विश्व स्तर पर जो परिस्थितियां बनी हुई हैं, उसमें सभी समाज और वर्गों के सुख-समृद्धि एवं अच्छे स्वास्थ्य की प्रार्थना की गई है।
प्रदेश अध्यक्ष प्रमोद वर्मा ने कहा कि भारत में पर्व और त्योहार आस्था एवं संस्कृति के प्रतीक हैं। उत्तर प्रदेश भाईचारा कमेटी हमेशा से सभी त्योहारों को मिल-जुलकर मनाने और सामाजिक सौहार्द बनाए रखने का प्रयास करती रही है। उन्होंने कहा कि काशी की गंगा-जमुनी तहजीब पूरे देश में मिसाल है और इसे बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने बताया कि नवरात्र और रमजान जैसे पर्वों को भी कमेटी ने आपसी भाईचारे के साथ मनाने में सहभागिता निभाई है।
उन्होंने अधिक मास के धार्मिक महत्व का भी उल्लेख किया। कहा कि भारतीय वैदिक गणना सूर्य और चंद्रमा पर आधारित है तथा दोनों की गणना में अंतर के कारण प्रत्येक तीन वर्ष में अधिक मास आता है, जिसके अधिपति भगवान विष्णु माने जाते हैं। इसी अवसर पर विशेष पूजन का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में महानगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे, महेश चंद्र महेश्वरी, अमिताभ दीक्षित, आकाश त्रिपाठी, अरुण सोनी, अजय श्रीवास्तव, बैजनाथ प्रसाद उर्फ घुटूर, प्रेमदीप तिवारी, मनोज वर्मा मन्नू, सुनील सिंह, अशोक विश्वकर्मा, सुनील चतुर्वेदी, अनिल जायसवाल, राजकुमार कुशवाहा, अमीर हैदर भोलू समेत कई लोग मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।