{"_id":"6a0d473ebe80f189590eefed","slug":"video-namami-gange-delivers-message-of-cleanliness-and-safety-2026-05-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"नमामि गंगे ने स्वच्छता और सुरक्षा का दिया संदेश, VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नमामि गंगे ने स्वच्छता और सुरक्षा का दिया संदेश, VIDEO
वाराणसी के गंगा घाटों पर बढ़ते हादसों को देखते हुए नमामि गंगे ने बुधवार को मानमंदिर, राजेंद्र प्रसाद, दशाश्वमेध, प्रयाग एवं अहिल्याबाई घाट तक ध्वनि विचारक यंत्र से नागरिकों को 'गहरे जल में जाकर स्नान न करने' की चेतावनी दी। नमामि गंगे काशी क्षेत्र के संयोजक व नगर निगम के स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर राजेश शुक्ला के नेतृत्व में लाउडस्पीकर के माध्यम से घाटों पर सुरक्षा के लिए लगाई गई बैरिकेडिंग और जेटी के भीतर ही स्नान करने व श्रद्धालुओं को गहरे और तेज बहाव वाले जल में जाने से बचने की हिदायत दी गई । घाटों पर आजीविका ग्रहण कर रहे पूजन सामग्री विक्रेताओं और नाविक समाज से भी निवेदन किया गया कि वे लोगों को गहरे जल में जाने से रोकें । स्वच्छता के साथ सुरक्षा का संदेश देकर नाविकों और पर्यटकों को जागरूक किया गया कि वे नाव में क्षमता से अधिक लोग न बैठाएं और हर यात्री के लिए लाइफ जैकेट सुनिश्चित करें। गंगा सेवक राजेश शुक्ला ने कहा कि स्नान करते समय निर्धारित सुरक्षा घेरे (बैरिकेडिंग) से आगे न जाएं। गहरे जल में उतरने से पूरी तरह बचें। आपातकालीन स्थिति में स्थानीय जल पुलिस या नाविकों की मदद लें। इस दौरान घाटों पर उपस्थित श्रद्धालुओं ने गहरे जल में न जाने का संकल्प लिया और स्वच्छता व सुरक्षा के प्रति अपनी सहमति जताई ।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।