{"_id":"6a0d9887be8f656090016c4f","slug":"video-two-smugglers-arrested-with-22684-kg-of-ganja-in-varanasi-2026-05-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"22.684 किलो गांजा के साथ दो तस्कर हुए गिरफ्तार, VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
22.684 किलो गांजा के साथ दो तस्कर हुए गिरफ्तार, VIDEO
रानी की सराय थाना की पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बुधवार को कार्रवाई करते हुए 22.684 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ दो आरोपियों को कोटिला से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लगभग तीन लाख रुपये कीमत का गांजा, 500 रुपये नकद, दो मोबाइल फोन और एक स्विफ्ट कार बरामद की है।
थाना प्रभारी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि क्षेत्राधिकारी नगर शुभम तोदी के नेतृत्व में पुलिस टीम क्षेत्र में चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि दो युवक ग्राम कोटिला कट स्थित एक होटल के पास अवैध गांजा लेकर खड़े हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और दोनों संदिग्धों को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उनके पास से 22.684 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ। बरामद गांजे की अनुमानित कीमत करीब तीन लाख रुपये है। गिरफ्तार आरोपी ऋषभ यादव अंबेडकर नगर जनपद के कटका थाना क्षेत्र के अमोला बुजुर्ग और संदीप यादव उसी थाना क्षेत्र के नूरपुर कला का निवासी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।