{"_id":"6a0d9386012a42418f05594f","slug":"video-video-bhashhanae-garama-sa-lga-bhal-thanabhara-pasana-sa-tarabtara-raha-lga-maii-ma-ha-jana-jasa-garama-ka-parakapa-2026-05-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: भीषण गर्मी से लोग बेहाल, दिनभर पसीने से तरबतर रहे लोग, मई में ही जून जैसी गर्मी का प्रकोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: भीषण गर्मी से लोग बेहाल, दिनभर पसीने से तरबतर रहे लोग, मई में ही जून जैसी गर्मी का प्रकोप
गर्मी का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। बुधवार को तेज धूप और गर्म हवाओं ने लोगों की परेशानी और बढ़ा दी है। सुबह से ही आसमान साफ रहने के कारण सूरज की तपिश तेज रही, जिससे दोपहर होते-होते सड़कें सूनी नजर आने लगीं।
तापमान तो स्थिर रहा लेकिन उमस के कारण लोग दिनभर पसीने से तरबतर रहे। दोपहर के समय बाजारों और प्रमुख चौराहों पर आवाजाही कम दिखाई दी। जरूरी काम से बाहर निकले लोग छांव और ठंडे पेय पदार्थों का सहारा लेते नजर आए।
बुधवार को शहर का अधिकतम तापमान 41 व न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रहा। धूप से बचाव के लिए कई जगहों पर लोग गमछा, छाता और चेहरे को कपड़े से ढककर धूप से बचाव करते दिखे। गर्म हवाओं के चलते बाइक सवारों और राहगीरों को सबसे ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ा।
लोगों का कहना है कि इस बार मई महीने में ही जून जैसी गर्मी महसूस हो रही है। लगातार बढ़ते तापमान के कारण घरों और दफ्तरों में कूलर और एसी भी बेअसर साबित हो रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।