{"_id":"6a51289c4f847e44d60c167f","slug":"preparations-are-speeding-up-for-the-chief-ministers-possible-visit-administration-on-alert-ambedkar-nagar-news-c-91-1-abn1014-160286-2026-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: मुख्यमंत्री के संभावित दौरे को लेकर तैयारियां तेज, प्रशासन अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: मुख्यमंत्री के संभावित दौरे को लेकर तैयारियां तेज, प्रशासन अलर्ट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संभावित दौरे को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। हालांकि, आधिकारिक कार्यक्रम जारी नहीं हुआ है लेकिन बाबा गोविंद साहब तपोस्थली से लेकर रामनगर तक प्रशासनिक गतिविधियां बढ़ गई हैं। तपोस्थली पर साफ-सफाई, सुंदरीकरण और सुरक्षा व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है जबकि रामनगर को नगर पंचायत का दर्जा मिलने और 100 बेड अस्पताल की घोषणा को लेकर लोगों में उम्मीदें हैं।
जलालपुर संवाद के अनुसार क्षेत्र के बाबा गोविंद साहब तपोस्थली पर विभिन्न विभागों के अधिकारी लगातार निरीक्षण कर तैयारियों की समीक्षा कर रहे हैं। लोक निर्माण विभाग के अवर अभियंता जितेंद्र कुमार मद्धेशिया ने बताया कि हेलीपैड के लिए भूमि का समतलीकरण पूरा हो चुका है। आसपास के विद्युत पोल हटाए जा रहे हैं और अन्य आवश्यक कार्य भी तेजी से चल रहे हैं। स्थानीय लोगों और मेला समिति का कहना है कि बाबा गोविंद साहब का ऐतिहासिक मेला 45 दिनों से अधिक चलता है। मेला शुरू होने के बाद पेयजल, शौचालय, रैन बसेरा और सफाई जैसी मूलभूत सुविधाएं प्रभावित होती हैं। उन्होंने तपोस्थली को पर्यटन स्थल घोषित करने, मंदिर तक जाने वाले चारों मार्गों का चौड़ीकरण, स्थायी विद्युतीकरण, सौर ऊर्जा आधारित प्रकाश व्यवस्था की मांग की है।
वहीं, आलापुर संवाद के अनुसार रामनगर में नगर पंचायत गठन और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को 100 बेड अस्पताल में उच्चीकृत करने की चर्चाएं भी तेज हैं। उपचुनाव के दौरान नगर पंचायत बनाने की घोषणा के बाद प्रस्ताव शासन को भेजा जा चुका है, जबकि अस्पताल परियोजना से जुड़ीं प्रशासनिक प्रक्रियाएं पूरी होने के बावजूद अंतिम मंजूरी का इंतजार है।