फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Nurse dies after being hit by a bullet

Ambedkar Nagar News: बुलेट की टक्कर से नर्स की मौत

Fri, 10 Jul 2026 10:42 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jul 2026 10:42 PM IST
विज्ञापन
Nurse dies after being hit by a bullet
आकृति- फाइल फोटो
अंबेडकरनगर। बेवाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह बुलेट की टक्कर से साइकिल सवार नर्स की मौत हो गई। वह एक निजी अस्पताल में ड्यूटी के लिए साइकिल से जा रही थीं, इसी दौरान उलटी दिशा से आ रहे बाइक सवार से टक्कर हो गई। हादसे के बाद बाइक लेकर युवक फरार हो गया।
विज्ञापन

बहलोलपुर निवासी सुनील कुमार के मुताबिक उनकी बेटी आकृति (20) ने एएनएम की डिग्री प्राप्त करने के बाद सीएचसी बेवाना में इंटर्नशिप की थी। वर्तमान में वह रसूलपुर दियरा स्थित एक निजी अस्पताल में नौकरी कर रही थीं। शुक्रवार की सुबह करीब नौ बजे आकृति साइकिल से अस्पताल जाने के लिए निकली थीं। जब वह दियरा के निकट शिवपूजन हार्डवेयर दुकान के पास पहुंचीं, तभी विपरीत दिशा से आ रहे एक तेज रफ्तार बुलेट सवार ने उनकी साइकिल को जोरदार टक्कर मार दी। इस टक्कर से आकृति उछलकर दूर जा गिरीं और गंभीर रूप से घायल हो गईं।
विज्ञापन

दुर्घटना के बाद बुलेट लेकर आरोपी मौके से फरार हो गया। हालांकि, स्थानीय लोगों ने उसकी पहचान कर ली थी और जानकारी पुलिस को दे दी गई है। आकृति के पिता सुनील कुमार फर्नीचर बनाते हैं। हादसे के बाद से उनका और मां शांति देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक का बड़ा भाई दिल्ली में एक दवा कंपनी में काम करता है, जिसे इस दुखद घटना की सूचना दे दी गई है। सीओ सिटी नितीश तिवारी ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसों में नहीं आ रही कमी
जिला प्रशासन इन दिनों सड़क हादसों पर रोक लगाने के लिए प्रचार-प्रसार कर रहा है। सड़क पर वाहन चालकों को यातायात जागरूकता का पाठ पढ़ाया जा रहा है। इसके बाद भी सड़क हादसों में कमी नहीं आ रही है। हर दिन किसी न किसी की मौत हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed