{"_id":"6a0df687aa4e270f4b06722b","slug":"video-cross-country-and-swimming-competitions-were-organized-in-mathura-2026-05-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: 18वीं अंतरजनपदीय क्रॉस कंट्री एवं तैराकी प्रतियोगिता में मथुरा का दबदबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: 18वीं अंतरजनपदीय क्रॉस कंट्री एवं तैराकी प्रतियोगिता में मथुरा का दबदबा
मथुरा में 18वीं अंतरजनपदीय क्रॉस कंट्री एवं तैराकी प्रतियोगिता के दूसरे दिन खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रतियोगिता को रोमांचक बना दिया। तैराकी स्पर्धाओं में जनपद मथुरा का दबदबा देखने को मिला, जबकि क्रॉस कंट्री प्रतियोगिता में फिरोजाबाद ने शानदार प्रदर्शन कर बाजी मारी। पीटीआई सुबोध कौशिक ने बताया कि क्रास कंट्री दौड़ पुलिस लाइन से सुबह 5 बजे शुरू हुई। इसके बाद स्व. मोहन पहलवान स्पोर्ट्स स्टेडियम के तरणताल में पुरुष वर्ग की तैराकी प्रतियोगिताओं में मुख्य आरक्षी राजवीर सिंह मथुरा ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कई स्पर्धाओं में प्रथम स्थान प्राप्त किया। उन्होंने 200 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक, 400 मीटर फ्रीस्टाइल, 800 मीटर फ्रीस्टाइल और 1500 मीटर फ्रीस्टाइल में स्वर्ण पदक जीतकर मथुरा का गौरव बढ़ाया। 200 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक में हाथरस के आरक्षी संदीप कुमार दूसरे स्थान पर रहे, जबकि अन्य स्पर्धाओं में मैनपुरी के मुख्य आरक्षी सुशील कुमार और फिरोजाबाद के आरक्षी विनीत कुमार ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। रिले स्पर्धाओं में भी मथुरा के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। 4वाई25 मीटर रिले में आरक्षी ओमवीर सिंह, शनि यादव, कुलदीप कुमार और चेतन कुमार की टीम प्रथम रही, जबकि हाथरस दूसरे स्थान पर रहा। वहीं 4वाई100 मीटर रिले में उपनिरीक्षक विजय चौहान, आरक्षी दीपक, अनीसुर्रहमान और मयंक की टीम ने पहला स्थान हासिल किया। ड्राइविंग स्पर्धाओं में 1 मीटर स्प्रिंग बोर्ड डाइविंग में फिरोजाबाद के आरक्षी विनीत कुमार प्रथम और कासगंज के अतुल दूसरे स्थान पर रहे। 3 मीटर स्प्रिंग बोर्ड डाइविंग में मैनपुरी के राकेश कुमार प्रथम तथा कासगंज के कर्मवीर पीटीआई द्वितीय रहे। हाई बोर्ड डाइविंग में उपनिरीक्षक मोतीलाल मथुरा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। महिला तैराकी प्रतियोगिताओं में भी खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। 25 मीटर फ्रीस्टाइल में महिला आरक्षी किरण मथुरा प्रथम रहीं, जबकि हाथरस की रचना दूसरे स्थान पर रहीं। 50 मीटर फ्री स्टाइल में आगरा की भूमि शर्मा प्रथम और हाथरस की छाया द्वितीय रहीं। 100 मीटर फ्रीस्टाइल में एटा की रविता कसाना प्रथम रहीं। महिला वर्ग की बैक स्ट्रोक और रिले प्रतियोगिताओं में भी मथुरा की खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। 25 मीटर बैकस्ट्रोक में पूनम मथुरा प्रथम रहीं, जबकि 50 मीटर बैकस्ट्रोक में निक्की पाल मथुरा ने पहला स्थान प्राप्त किया। महिला रिले में नीतू शर्मा, सोनी मलिक और श्रुति की मथुरा टीम प्रथम रही।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।