{"_id":"6a0da218517c8f1c440158ee","slug":"video-two-people-died-after-being-crushed-by-container-while-drinking-tea-on-highway-2026-05-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: दिल्ली हाईवे पर रफ्तार का कहर, सड़क किनारे चाय पी रहे लोगों को कंटनेर ने रौंदा, दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: दिल्ली हाईवे पर रफ्तार का कहर, सड़क किनारे चाय पी रहे लोगों को कंटनेर ने रौंदा, दो की मौत
मथुरा में दिल्ली-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर देर रात कंटेनर ने चाय की दुकान पर बैठे चार लोगों को रौंद दिया। हादसे में दो की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। यह घटना थाना गोविंद नगर क्षेत्र में गोकुल रेस्टोरेंट के आगे चौधरी कैंटीन के सामने रात करीब 1:30 बजे हुई। दिल्ली से आगरा की ओर जा रहा एक तेज रफ्तार कंटेनर अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गया। इसके बाद कंटेनर सड़क किनारे एक दुकान के बाहर चाय पी रहे लोगों को रौंदता हुआ निकल गया। हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत घायलों की मदद की। दुर्घटना के बाद कंटेनर चालक वाहन छोड़कर भागने का प्रयास कर रहा था, जिसे स्थानीय लोगों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। सूचना मिलने पर थाना गोविंद नगर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में उपचार के दौरान ललित पुत्र जगदीश निवासी चंदौली, छाता और एक अज्ञात व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं, हादसे में घायल तेजपाल पुत्र बासुदेव निवासी नरी, छाता और विकास पुत्र महेंद्र निवासी गंगनपुर, एटा का गंभीर हालत में उपचार जारी है। थाना गोविंद नगर प्रभारी रवि त्यागी ने बताया कि पुलिस ने कंटेनर को कब्जे में ले लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस अज्ञात मृतक की शिनाख्त कराने का प्रयास कर रही है। हादसे के कारण कुछ समय के लिए हाईवे पर यातायात प्रभावित रहा, जिसे बाद में क्षतिग्रस्त कंटेनर को हटाकर सुचारु कर दिया गया। मृतकों और घायलों के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।