{"_id":"6a0d4ce4dd12b22c79007352","slug":"video-portal-down-for-three-days-in-fatehabad-visitors-to-e-disha-centers-face-inconvenience-2026-05-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"फतेहाबाद में तीन दिन से ठप पोर्टल, परेशान हो रहे ई-दिशा केंद्र में आने वाले लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहाबाद में तीन दिन से ठप पोर्टल, परेशान हो रहे ई-दिशा केंद्र में आने वाले लोग
फतेहाबाद जिला मुख्यालय सहित जिले की सभी तहसीलों में बने ई-दिशा केंद्र में पिछले तीन दिनों से पोर्टल बंद या धीमा चल रहा है, इन दोनों कारणों से जमाबंदी, फर्द और जमीन रिकॉर्ड संबंधी कार्य प्रभावित हो रहे है। सुबह से ई-दिशा केंद्र पहुंचे नागरिक घंटों इंतजार के बाद बिना काम करवाए लौट रहे हैं। सबसे ज्यादा परेशानी उन लोगों को उठानी पड़ रही है, जिन्हें बैंक, रजिस्ट्री या अदालत में दस्तावेज जमा करवाने की जल्द जरूरत है।
जानकारी के अनुसार राजस्व रिकॉर्ड से जुड़े ऑनलाइन पोर्टल में सरकार की ओर से स्तर पर तकनीकी बदलाव किए जा रहे हैं। इसी वजह से साइट बार-बार बंद या धीमी हो रही है, जिस कारण कामकाज प्रभावित बना हुआ है। ई-दिशा केंद्र के कर्मचारियों ने बताया कि पोर्टल कभी कुछ मिनट चलता है तो अचानक बंद हो जाता है।
मुख्यालय की ओर से पोर्टल में किया जा रहा है अपडेट
जानकारी के अनुसार पिछले दो दिनों में पोर्टल रूक-रूक कर काम कर रहा है। जिस कारण आमजन के काम नहीं हो रहे हैं। मुख्यालय की ओर से पोर्टल में अपडेट किया जा रहा है, जिस कारण पोर्टल बार-बार बंद हो रहा है। इस भीषण गर्मी के बीच पोर्टल के न चलने से लोगों को ज्यादा परेशानी हुई। पोर्टल के न चलने पर लोग फर्श पर ही बैठकर पोर्टल के चलने का इंतजार करते नजर आए।
जिले के विभिन्न गांवों से आए नागरिक जमीन की नकल, जमाबंदी और अन्य दस्तावेज निकलवाने पहुंचे थे। कई लोग दो-दो घंटे तक अपनी बारी का इंतजार करते रहे, लेकिन सर्वर चालू नहीं हो सका।
दूर गांवों से आए ग्रामीणों को सबसे ज्यादा परेशानी
फतेहाबाद खंड के गांव खारा खेड़ी से आए किसान सुरेश कुमार ने बताया कि उन्हें फसल ऋण लेने के लिए बैंक में जमाबंदी की कॉपी जमा करवानी थी, लेकिन पोर्टल के बंद होने के कारण उन्हें दस्तावेज नहीं मिल सके। गांव बड़ोपल के किसान रामेश्वर ने कहा कि जमीन संबंधी रिकॉर्ड निकलवाने के लिए आया था, मगर पोर्टल बंद होने से काम अधूरा रह गया। उन्होंने कहा कि बार-बार आने-जाने में समय और किराए दोनों की परेशानी उठानी पड़ रही है।
पोर्टल के धीरे चलने संबंधित समस्या मुख्यालय को अवगत करवाई गई थी। मुख्यालय की ओर से पोर्टल को ठीक करने का काम चल रहा है। - श्याम लाल, जिला राजस्व अधिकारी फतेहाबाद।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।