{"_id":"6a0d4c0657ff205f5804ba66","slug":"video-accident-in-moga-2026-05-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"मोगा के कोटकपूरा हाईवे पर एक्टिवा और पिकअप गाड़ी की टक्कर में महिला समेत दो गंभीर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोगा के कोटकपूरा हाईवे पर एक्टिवा और पिकअप गाड़ी की टक्कर में महिला समेत दो गंभीर घायल
मोगा के कोटकपूरा हाईवे पर निगाहा रोड के सामने एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जहां एक्टिवा और एक पिकअप गाड़ी की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में एक्टिवा सवार महिला और उसके भतीजे को गंभीर चोटें आई हैं। दोनों की टांगों में फ्रैक्चर बताया जा रहा है। घायलों को पहले मोगा के सरकारी अस्पताल में फर्स्ट एड दी गई, जिसके बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए फरीदकोट रेफर कर दिया गया।
जानकारी के मुताबिक हादसे के बाद पिकअप गाड़ी का चालक मौके से फरार हो गया।
घायल महिला मनदीप कौर ने बताया कि वह अपने भतीजे के साथ डॉक्टर से दवाई लेकर घर वापस जा रही थीं। जैसे ही वह निगाहा रोड से कोटकपूरा हाईवे पार करने लगे, तभी अचानक तेज रफ्तार गाड़ी ने उनकी एक्टिवा को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने एंबुलेंस की मदद से उन्हें अस्पताल पहुंचाया।
वहीं पीड़ित महिला की बेटी सुरनीत कौर ने रोते हुए बताया कि उनकी मां अपने रिश्तेदार के साथ दवाई लेकर घर लौट रही थीं, तभी यह हादसा हो गया। उसने कहा कि उसकी मां के दोनों पैरों में फ्रैक्चर हो गया है। बेटी ने भावुक होते हुए बताया कि उसके पिता आर्मी में थे और श्रीनगर में शहीद हो गए थे। इसके बाद उसके भाई की भी मौत हो गई और अब उसकी मां ही उसका एकमात्र सहारा हैं। उसने प्रशासन से इंसाफ की मांग करते हुए कहा कि फरार चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।
उधर इमरजेंसी वार्ड में तैनात डॉक्टर रजनी ने बताया कि रोड एक्सीडेंट में घायल महिला मनदीप कौर और युवक गुरमुख सिंह निवासी गांव झंडेआना को गंभीर हालत में अस्पताल लाया गया था। महिला की दोनों टांगों में फ्रैक्चर है जबकि युवक को भी गंभीर चोटें आई हैं। दोनों को प्राथमिक उपचार देने के बाद फरीदकोट रेफर कर दिया गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।