{"_id":"6a0da55dee5fa1373a0004dd","slug":"video-young-man-died-after-being-hit-by-high-tension-line-in-agra-2026-05-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: हाइटेंशन लाइन की चपेट में आने से युवक की माैत, बचाने पहुंची बहन भी झुलसी; परिजनों ने किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: हाइटेंशन लाइन की चपेट में आने से युवक की माैत, बचाने पहुंची बहन भी झुलसी; परिजनों ने किया हंगामा
आगरा के बाह के खेड़ा राठौर के बिरखेपुरा गांव में बुधवार की सुबह आठ बजे अपने घर की छत पर प्लास्टर करा रहे जितेन्द्र सिंह (22) की एचटी लाइन के करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। बचाने पहुंची छोटी बहन मोहिनी भी झुलस गई। कई बार शिकायत किए जाने के बाद भी एचटी लाइन न हटाए जाने पर हुए हादसे को बिजली विभाग की लापरवाही बताकर गुस्साए परिजनों ने शव रख कर प्रदर्शन किया। मौके पर पहुंचे अधिशाषी अभियंता रोहित शर्मा एवं खेड़ा राठौर पुलिस ने जांच और कार्रवाई आश्वासन दिया। बिरखेपुरा के मुकेश कुमार ने पुलिस को बताया कि घर के ऊपर से एचटी लाइन गुजर रही है। लाइन हटाने के लिए कई बार बिजली विभाग से शिकायत की, लेकिन अधिकारी टालमटोल करते रहे। आरोप है कि धन की मांग भी की गई। बुधवार की सुबह बेटा जितेन्द्र सिंह घर की छत का प्लास्टर करा रहा था। जैसे ही वह छत से उठा, एचटी लाइन के संपर्क में कंधा आ गया और करंट की चपेट में आने से छटपटा कर गिर कर बेहोश हो गया। गिरते समय जितेन्द्र सिंह की चीख निकलने पर छत पर मौजूद छोटी बेटी मोहिनी उसे बचाने के लिए पहुंची तो लाइन के संपर्क में आने से उसका सिर झुलस गया और गिर पड़ी। चीखपुकार मचने पर परिजन और पड़ोस के लोग दोनों को उपचार के लिए बाह सीएचसी पर ले पहुंचे। जहां पर चिकित्सक ने जितेन्द्र सिंह को मृत घोषित कर दिया। जीवित होने के अंदेशे में परिजन आगरा ले पहुंचे। वहां पर भी मृत घोषित किए जाने पर शव लेकर बाह सीएचसी पर पहुंचे। बिजली विभाग की लापरवाही को लेकर गुस्साए परिजन और गांव के लोगों ने जाम लगाने का प्रयास किया। पुलिस के समझाने पर शव को लेकर घर पर पहुंच गये। पुलिस और बिजली विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंच गये। लेकिन परिजनों ने लाइन हटने एवं दोषी कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई और मुआवजे की मांग पूरी होने तक शव नहीं हटने दिया। आखिर में अधिशाषी अभियंता रोहित शर्मा ने जांच और मुआवजे का आश्वासन दिया। वहीं एसओ खेड़ा राठौर ने तहरीर पर मुकदमा दर्ज किए जाने का आश्वासन दिया। तब कहीं जाकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा सका। हादसे से परिवार में कोहराम मचा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।