{"_id":"6a0d5642b8b69fd43b0e01fb","slug":"video-concern-over-rising-population-demand-raised-for-two-child-law-2026-05-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"Meerut: बढ़ती जनसंख्या पर चिंता-दो बच्चों का कानून बनाने की उठी मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: बढ़ती जनसंख्या पर चिंता-दो बच्चों का कानून बनाने की उठी मांग
मेरठ में सुरभि परिवार के आह्वान पर दीप एकेडमी स्कूल में शिक्षिकाओं के साथ बढ़ती जनसंख्या को लेकर चर्चा आयोजित की गई। इस दौरान तलवार दंपति ने कहा कि यदि देश में जनसंख्या वृद्धि पर समय रहते नियंत्रण नहीं किया गया और इसके लिए कानून नहीं बनाया गया, तो आने वाले समय में भारत की आबादी 200 करोड़ तक पहुंच सकती है।
दिनेश तलवार और दिशा तलवार ने कहा कि अब समय आ गया है कि देश के प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर दो बच्चों के कानून की मांग की जाए, ताकि देश में जनसंख्या नियंत्रण के लिए प्रभावी व्यवस्था लागू हो सके।
विद्यालय के प्रधानाचार्य मनीष ने भी बढ़ती जनसंख्या पर चिंता व्यक्त की। कार्यक्रम की अध्यक्षता कपिल अग्रवाल ने की, जबकि संचालन मुकेश शर्मा ने किया।
कार्यक्रम में उपस्थित विद्यालय के शिक्षकों और कर्मचारियों ने तालियां बजाकर इस पहल और आंदोलन का समर्थन किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।