{"_id":"6a0d9e833e5accd5b4078cb8","slug":"video-mathura-mp-hema-malini-give-statement-regarding-traveling-abroad-and-purchasing-gold-2026-05-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: 'विदेश क्यों जाना है', प्रधानमंत्री की अपील पर जानें क्या बोलीं सांसद हेमामालिनी; सोना खरीद पर कही ये बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: 'विदेश क्यों जाना है', प्रधानमंत्री की अपील पर जानें क्या बोलीं सांसद हेमामालिनी; सोना खरीद पर कही ये बात
मथुरा सांसद हेमामालिनी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की अपील पर ध्यान दें। सांसद ने बताया कि उन्होंने मुझसे भी कहा कि दूसरे देश में घूमने भला क्यों जाना है। अपने देश में तमाम स्थान हैं जैसे गुजरात। मुझे मोदी जी कह रहे थे कि छुट्टियों में बच्चों को लेकर विदेश घूमने जाती हैं। मैंने कहा कि जाते हैं तो बोलें, अपने देश में ही घूमो। स्टेच्यू ऑफ यूनिटी जाओ। पास ही में गिर फारेस्ट घूमो। तमाम बेहतर स्थान यहां हैं। सांसद ने कहा कि लॉकडाउन जैसी स्थिति आए तो इसके लिए पहले से ही तैयार रहें। पीएम इसके लिए सही कर रहे हैं। सांसद ने सोना न खरीदने की अपील पर कहा कि लोग एक साल इंतजार कर सकते हैं। पीएम ने बस एक ही साल की अपील की है। यह नहीं कहा कि हमेशा सोना नहीं खरीदना है। गाड़ियों के काफिले कम करो। मेरे पास तो एक ही गाड़ी है। यह अवश्य है कि जब मेरी बेटी और मुझे अलग-अलग दिशा में जाना हो तो मजबूरी है। अलग-अलग गाड़ी इस्तेमाल करनी पड़ती है। उन्होंने कहा कि लोगों को मेट्रो इस्तेमाल करनी चाहिए। हम खुद मेट्रो में जाना चाहते हैं। जो लोग सेलिब्रिटी हैं उनके लिए मुश्किल है। पुरुष तो फिर भी चले जाते हैं जैसे अक्षय कुमार। वे तो कैप लगाकर मेट्रो से ही निकल जाते है। लोग पहचान नहीं पाते पर महिलाओं के लिए दिक्कत हो जाती है। सरकार को मेट्रो में अलग व्यवस्था करनी चाहिए, ताकि हम लोग भी मेट्रो से आ जा सकें।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।