Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Jind News
›
Allegations of Extortion Worth ₹6 Lakhs Under the Guise of a 'Honeytrap': CIA Narwana Police Apprehend Three Women Red-Handed in Jind
{"_id":"6a0eac70c77a60e48b06a01a","slug":"video-allegations-of-extortion-worth-rs6-lakhs-under-the-guise-of-a-honeytrap-cia-narwana-police-apprehend-three-women-red-handed-in-jind-2026-05-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"हनीट्रैप के नाम पर 6 लाख की उगाही का आरोप, जींद में सीआईए नरवाना पुलिस ने तीन महिलाओं को रंगेहाथ पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हनीट्रैप के नाम पर 6 लाख की उगाही का आरोप, जींद में सीआईए नरवाना पुलिस ने तीन महिलाओं को रंगेहाथ पकड़ा
नरवाना सीआईए पुलिस ने हनीट्रैप के जरिए 6 लाख रुपये ऐंठने के आरोप में बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन महिलाओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी महिलाओं को नकदी के साथ काबू कर गिरोह का भंडाफोड़ करने का दावा किया है।
मामले की जांच सीआईए स्टाफ नरवाना, थाना गढ़ी और चौकी धमतान साहिब की संयुक्त टीम ने की। पुलिस के अनुसार, पकड़ी गई मुख्य आरोपी की पहचान सोनिया निवासी कुचराना के रूप में हुई है। उसके साथ संगीता निवासी दशमेश कॉलोनी, यमुनानगर और सीमा निवासी कंसोपुर कॉलोनी, यमुनानगर को भी गिरफ्तार किया गया है। तीनों पर ब्लैकमेलिंग और रकम वसूलने का आरोप है।
सीआईए स्टाफ नरवाना प्रभारी उप निरीक्षक सुखदेव सिंह ने बताया कि धमतान साहिब निवासी मलकियत ने पुलिस को शिकायत दी थी कि कुचराना की एक महिला, जो उसके भतीजे नरेश की डेयरी पर काम करती थी, उसने नरेश के खिलाफ दुष्कर्म का झूठा मुकदमा दर्ज करवाने और बाद में समझौते के नाम पर ब्लैकमेलिंग शुरू कर दी। शिकायत में आरोप लगाया गया कि महिला ने अपनी सहयोगियों के साथ मिलकर राजीनामे के बदले 6 लाख रुपये की मांग की थी। इनमें से करीब 2.50 लाख रुपये पहले ही वसूले जा चुके थे।
मामले की गंभीरता को देखते हुए डीएसपी नरवाना कमलदीप राणा के नेतृत्व में संयुक्त टीम गठित की गई। पुलिस ने शिकायतकर्ता को 3 लाख रुपये दिए, जिनके नोटों के सीरियल नंबर पहले ही दर्ज कर लिए गए थे। आरोपित महिलाओं ने शेष रकम लेने के लिए शिकायतकर्ता को जमींदारा ढाबा के पास बुलाया।
जैसे ही महिलाओं ने शिकायतकर्ता से 3 लाख रुपये लिए, पहले से घात लगाए बैठी पुलिस टीम ने मौके पर छापा मार दिया और तीनों महिलाओं को नकदी सहित काबू कर लिया। पुलिस ने बरामद राशि भी कब्जे में ले ली। थाना गढ़ी में आरोपित महिलाओं के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपितों को अदालत में पेश कर रिमांड पर लेने की तैयारी कर रही है। रिमांड के दौरान पूछताछ में गिरोह से जुड़े अन्य लोगों और पहले हुई उगाही के मामलों की भी जांच की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।