{"_id":"6a0eac7b47f99ed12d09cd4f","slug":"video-singer-mankirt-aulakh-visits-sri-harmandir-sahib-offers-prayers-of-gratitude-2026-05-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"श्री हरमंदिर साहिब पहुंचे गायक मनकीरत औलख, किया शुकराना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्री हरमंदिर साहिब पहुंचे गायक मनकीरत औलख, किया शुकराना
पंजाबी गायक और अभिनेता मनकीरत औलख गुरुवार को श्री हरमंदिर साहिब में माथा टेकने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने गुरु घर में नतमस्तक होकर सरबत के भले की अरदास की और वाहेगुरु का शुक्राना अदा किया। मनकीरत औलख के दर्शन के लिए उनके प्रशंसकों में भी खास उत्साह देखने को मिला।
मीडिया से बातचीत करते हुए मनकीरत औलख ने बताया कि उनकी नई EP हाल ही में रिलीज हुई है। उन्होंने कहा कि पूरी टीम ने पहले ही फैसला किया था कि EP रिलीज होने के बाद सबसे पहले दरबार साहिब में माथा टेकने पहुंचेंगे। इसी संकल्प के तहत वह श्री हरिमंदिर साहिब पहुंचे हैं।
उन्होंने बताया कि EP में आमतौर पर सात से आठ गाने शामिल होते हैं और यह उनकी दूसरी EP है। इससे पहले वह अधिकतर सिंगल गाने ही रिलीज करते रहे हैं। उन्होंने अपने प्रशंसकों से नई EP को सुनने और भरपूर समर्थन देने की अपील की।
अपने फैंस के लिए संदेश देते हुए मनकीरत औलख ने कहा कि हर इंसान को रब के भाने में रहना चाहिए और किसी का दिल नहीं दुखाना चाहिए। उन्होंने कहा कि हमेशा अपने आसपास के लोगों को खुश रखें और जिंदगी में सकारात्मक सोच के साथ चढ़दी कला में रहें।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।