{"_id":"6a0ea434f02adf1f780c3963","slug":"video-students-protest-at-hindu-college-against-results-2026-05-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"परिणाम के विरोध में विद्यार्थियों का हिंदू कॉलेज में प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परिणाम के विरोध में विद्यार्थियों का हिंदू कॉलेज में प्रदर्शन
गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय की ओर से जारी किए गए स्नातक और परास्नातक प्रथम सेमेस्टर के परिणाम को लेकर विद्यार्थियों में जबरदस्त रोष है। बुधवार को हिंदू कॉलेज में समाजवादी छात्रसभा के नेतृत्व में बड़ी संख्या में छात्र एकजुट हुए। उनका आरोप है कि विश्वविद्यालय ने जानबूझकर उन्हें फेल किया है। छात्रों के अनुसार इस परिस्थिति में आगे की पढ़ाई करना मुश्किल है। इसके बाद उन्होंने कुलपति के नाम प्राचार्य को ज्ञापन भी सौंपा। प्राचार्य प्रो. सत्यव्रत सिंह रावत का कहना है कि विद्यार्थियों के ज्ञापन को कुलपति गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय को भेज दिया जाएगा।
जिलाध्यक्ष मोहम्मद असलम चौधरी ने कहा कि विवि ने हाल ही में जारी किए गए परीक्षा परिणामों में देखा गया है कि बड़ी संख्या में विद्यार्थियों को अधिकांश विषयों में फेल किया गया है या बेहद कम अंक दिए गए हैं। लगातार बेहतर प्रदर्शन करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को भी अनुत्तीर्ण कर दिया गया है। यह स्पष्ट रूप से कॉपियों के मूल्यांकन में बड़ी लापरवाही या जान बूझकर री-इवैलुएशन को दर्शाता है। सभी विवादित परिणामों की निष्पक्ष जांच करवाई जाए और कापियों का दोबारा पारदर्शी मूल्यांकन सुनिश्चित किया जाए।
विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा विभिन्न विषयों में फीस में जो बेतहाशा वृद्धि की गई है वह आम और मध्यवर्गीय परिवारों के विद्यार्थियों के लिए चुनौतीपूर्ण है। इससे आर्थिक रूप से कमजोर और ग्रामीण पृष्ठभूमि के विद्यार्थी उच्च शिक्षा से वंचित हो सकते हैं। उन्होंने फीस वृद्धि को तत्काल वापस लेने और पुरानी फीस संरचना को बहाल करने की मांग की। इस दौरान अजीम चौधरी, अमन, मयंक, दक्ष, नाजिया, अंबिका, जया खान, मिली प्रजापति, रोशनी आदि मौजूद रहीं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।