{"_id":"6a0ea3b573076bb9610f0fab","slug":"video-advocates-go-on-strike-registry-office-locked-down-2026-05-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"हड़ताल पर रहे अधिवक्ता, रजिस्ट्री दफ्तर पर लगाया ताला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हड़ताल पर रहे अधिवक्ता, रजिस्ट्री दफ्तर पर लगाया ताला
अधिवक्ता को हड़ताल पर रहे और उन्होंने रजिस्ट्री दफ्तर पर ताला लगवा दिया। इसके अलावा अधिवक्ताओं ने न्यायिक कार्य भी नहीं किया। कचहरी में स्टांप वेंडर, टाइपराइटर, फोटो स्टेट संचालकों ने भी कार्य नहीं किया। अधिवक्ता लंबे समय से हाईकोर्ट बेंच की स्थापना समेत अन्य मांग कर रहे हैं। इन मांगों को पूरा कराने के लिए अधिवक्ताओं ने बुधवार को भी हड़ताल का एलान किया था। बुधवार की सुबह अधिवक्ताओं को जानकारी मिली कि रजिस्ट्री दफ्तर में कामकाज चल रहा है। दि बार एसोसिएशन एंड लाइब्रेरी के अध्यक्ष आनंद मोहन गुप्ता और महासचिव कपिल गुप्ता के नेतृत्व में अधिवक्ता रजिस्ट्री दफ्तर पहुंच गए।
उन्होंने रजिस्ट्री दफ्तर में चल रहे कार्य को देखकर नाराजगी दर्ज और ताला बंदी करा दी। इससे रजिस्ट्री कराने आए लोग वापस चले गए। इसके अलावा अधिवक्ताओं ने न्यायिक कार्य भी नहीं किए। बार अध्यक्ष आनंद मोहन गुप्ता ने बताया कि कचहरी के समस्त स्टांप वेंडर, टाइपराइटर, फोटो स्टेट संचालकों ने भी कार्य नहीं किया और सभी ने हड़ताल में सहयोग किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।