{"_id":"6a0eaf3930082c0cfb0f5f8b","slug":"video-video-kanahara-gava-ma-rata-bhara-thaugdhata-raha-palsa-ka-gaugdhaya-vathhayaka-ka-samajhana-para-mana-lga-2026-05-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: कोनहरा गांव में रात भर दौड़ती रहीं पुलिस की गाड़ियां, विधायक के समझाने पर माने लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: कोनहरा गांव में रात भर दौड़ती रहीं पुलिस की गाड़ियां, विधायक के समझाने पर माने लोग
रुपईडीहा थाना के कोनहरा गांव में युवक का शव पेड़ से लटकता मिलने के बाद बुधवार रात हालात तनावपूर्ण बने रहे। पोस्टमार्टम के बाद शव गांव पहुंचते ही परिजन और ग्रामीण आक्रोशित हो उठे। उन्होंने हत्या कर शव को फंदे से लटकाए जाने का आरोप लगाते हुए विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। ग्रामीण आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े रहे। हालात को संभालने के लिए पूरी रात पुलिस की गाड़ियां गांव में दौड़ती रहीं।
कोनहरा गांव निवासी गांव निवासी रोहित (21) शनिवार सुबह घर से ननिहाल जाने की बात कहकर निकला था। उसने परिजनों से देर शाम तक लौट आने की बात कही थी, लेकिन वापस नहीं पहुंचा। मंगलवार शाम उसका शव गांव के बाहर एक पेड़ से लटकता मिला था। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया, लेकिन परिजनों ने शुरू से ही हत्या की आशंका जताई। उनका आरोप था कि युवक का अंगभंग कर उसकी हत्या कर शव को पेड़ से टांगा गया है।
बुधवार देर शाम पोस्टमार्टम के बाद शव गांव पहुंचा तो माहौल और गर्मा गया। बड़ी संख्या में ग्रामीण जमा हो गए और पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। परिजनों ने ग्राम प्रधान समेत पांच नामजद और सात-आठ अज्ञात लोगों पर हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। लोगों का कहना था कि पुलिस मामले को आत्महत्या बताकर दबाने का प्रयास कर रही है।
सूचना मिलते ही रात 11 बजे अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण दुर्गा प्रसाद तिवारी समेत कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई। इसके बाद भाजपा विधायक सरोज सोनकर भी आधी रात गांव पहुंचीं। उन्होंने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर न्याय दिलाने का भरोसा दिया। विधायक ने पुलिस की कार्यशैली पर नाराजगी जताते हुए मामले में लापरवाही का आरोप लगाया।
ग्रामीण पूरी रात आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करते रहे। पुलिस अधिकारियों और विधायक के काफी समझाने-बुझाने के बाद लोग शांत हुए। इस दौरान पुलिस ने पांच लोगों को रात में ही हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी। पांच लोगों के पकड़े जाने के बाद बृहस्पतिवार सुबह करीब 10 बजे युवक का अंतिम संस्कार कराया गया।
एएसपी डीपी तिवारी का कहना है कि तहरीर और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर मामले की गहन जांच की जा रही है। दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।