{"_id":"6a0ef0a6a8c65a72390a74ea","slug":"video-hamirpur-sp-hamirpur-balvir-thakur-says-the-younger-generation-should-not-make-the-mistake-of-viewing-drugs-as-an-experiment-2026-05-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"हमीरपुर: एसपी हमीरपुर बलवीर ठाकुर बोले- युवा नशे को प्रयोग समझने की भूल न करें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हमीरपुर: एसपी हमीरपुर बलवीर ठाकुर बोले- युवा नशे को प्रयोग समझने की भूल न करें
न्यू गुरूकुल पब्लिक स्कूल गोपालनगर में गुरुवार को पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में एसपी हमीरपुर बलवीर ठाकुर ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत कर विद्यार्थियों को नशे की बढ़ती प्रवृत्ति के खतरे, साइबर अपराध, ट्रैफिक नियमों और मानसिक दबाव जैसे विषयों पर जागरूक किया। उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी देश का भविष्य है और तस्कर इसी पीढ़ी को अपने जाल में फंसाने का प्रयास कर रहे हैं। नशे को प्रयोग समझना सबसे बड़ी भूल है, क्योंकि यह धीरे-धीरे व्यक्ति को मौत के रास्ते तक पहुंचा देता है। इससे दूर रहना ही सबसे बड़ा बचाव है। एसपी ने कहा कि नशा केवल शरीर को नहीं, बल्कि व्यक्ति के व्यक्तित्व और भविष्य को भी खत्म कर देता है। वहीं साइबर अपराध के मामलों में सबसे अधिक युवा वर्ग शिकार बन रहा है। आज की पीढ़ी तकनीक के बीच पली-बढ़ी है, लेकिन तकनीक के सही और गलत इस्तेमाल के बीच का अंतर समझना बेहद जरूरी है। उन्होंने विद्यार्थियों से भावनात्मक रूप से मजबूत बनने का आह्वान करते हुए कहा कि सड़क पर रेसिंग और लापरवाही की बजाय यातायात नियमों को समझना और उनका पालन करना जरूरी है। इससे सड़क हादसों में बड़ी कमी लाई जा सकती है। उन्होंने कहा कि सिंथेटिक ड्रग्स ही अपराध बढ़ने का यह बड़ा कारण बन रही हैं। कार्यक्रम में स्कूल के प्रधानाचार्य रविंद्र पुरी ने अमर उजाला फाउंडेशन के प्रयासों की सराहना की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।