Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Fatehabad News
›
Unidentified Body Found in Auto Market Near Railway Station in Tohana, Fatehabad; Identity Unknown
{"_id":"6a0e9bd39e01702e3507341d","slug":"video-unidentified-body-found-in-auto-market-near-railway-station-in-tohana-fatehabad-identity-unknown-2026-05-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"फतेहाबाद के टोहाना में रेलवे स्टेशन के पास ऑटो मार्केट में मिला अज्ञात शव, पहचान नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहाबाद के टोहाना में रेलवे स्टेशन के पास ऑटो मार्केट में मिला अज्ञात शव, पहचान नहीं
शहर के रेलवे स्टेशन के पास बनी ऑटो मार्केट में सुबह एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की उम्र करीब 40 से 45 साल बताई जा रही है। उसकी पहचान नहीं हो पाई है। सूचना मिलते ही जाखल रेलवे पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। शव को टोहाना के नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवाया।
जाखल रेलवे चौकी प्रभारी एएसआई सतीश कुमार ने बताया कि सुबह नागरिक अस्पताल से सूचना मिली कि एक व्यक्ति का शव मिला है। टीम तुरंत मौके पर पहुंची और शव को नागरिक अस्पताल में भिजवाया है। मृतक की उम्र लगभग 50 साल और कद करीब 5 फुट 7 इंच है। उसने लोअर और टीशर्ट पहन रखी थी।
पुलिस के अनुसार मृतक के शरीर पर चोट का कोई निशान नहीं मिला है। मौत के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। पहचान न होने के चलते शव को 72 घंटे के लिए शवगृह में रखवाया गया है। आसपास के थानों में मृतक का हुलिया भिजवा दिया गया है।
पुलिस ने अपील की है कि यदि किसी व्यक्ति के परिजन लापता हैं और हुलिया इससे मेल खाता हो तो टोहाना नागरिक अस्पताल या जाखल रेलवे पुलिस से संपर्क करें। मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।