{"_id":"6a0e97ea5e839dc0490af007","slug":"video-asha-workers-stage-protest-over-pending-payments-in-sonbhadra-2026-05-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"बकाया भुगतान को लेकर आशा कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन, VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बकाया भुगतान को लेकर आशा कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन, VIDEO
विभिन्न योजनाओं की लंबित प्रोत्साहन राशि और अन्य मांगों को लेकर उत्तर प्रदेश आशा वर्कर्स यूनियन के बैनर तले आशा कार्यकर्ताओं ने बुधवार को कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया। इसके बाद स्वास्थ्य मंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन डीएम और सीएमओ को सौंपकर शीघ्र कार्रवाई की मांग की।
प्रदर्शन के दौरान आशा कार्यकर्ताओं ने कहा कि वर्षों से स्वास्थ्य विभाग की विभिन्न योजनाओं और अभियानों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के बावजूद उन्हें समय से प्रोत्साहन राशि और मानदेय का भुगतान नहीं किया जा रहा है। ज्ञापन में आयुष्मान कार्ड, आभा आईडी, टीबी, कुष्ठ रोग, दस्तक और संचारी रोग अभियान सहित कई योजनाओं के भुगतान लंबित होने पर नाराजगी जताई गई। यूनियन पदाधिकारियों ने बताया कि छह फरवरी 2026 को स्वास्थ्य मंत्री के साथ हुई वार्ता में 13 सूत्री मांगों पर सहमति बनी थी। अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य की अध्यक्षता में कमेटी गठित कर आगे वार्ता कराने का आश्वासन दिया गया था, लेकिन नौ फरवरी के बाद अब तक कोई बैठक नहीं बुलाई गई। इससे प्रदेश भर की आशा कार्यकर्ताओं में असंतोष व्याप्त है। आशा कार्यकर्ताओं ने राज्य वित्त से मिलने वाली 1500 रुपये की राशि को बढ़ाकर 6000 रुपये करने, मातृत्व अवकाश, साप्ताहिक एवं राष्ट्रीय अवकाश, स्वास्थ्य बीमा और जीवन बीमा राशि में वृद्धि सहित अन्य मांगों पर शीघ्र निर्णय लेने की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि समस्याओं का समाधान नहीं होने पर आंदोलन को और तेज किया जाएगा। प्रदर्शन में बबिता, जानकी देवी, चारु, कमलावती, अनिशा, निरुपमा, बिंदु, शकुंतला, बुधनी, सुमन, चंदा, नेहा, रिजवाना, कुसुम, रेखा पटेल, सरोज आदि शामिल रहीं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।