{"_id":"6a0e9c48e82896bf9500e8cd","slug":"video-the-four-day-hockey-tournament-at-sainik-school-concluded-ghorakhal-defeated-jhansi-to-win-the-trophy-2026-05-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"सैनिक स्कूल में चल रहे चार दिवसीय हॉकी टूर्नामेंट का हुआ समापन, घोड़ाखाल ने झांसी को हराकर जीती ट्रॉफी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सैनिक स्कूल में चल रहे चार दिवसीय हॉकी टूर्नामेंट का हुआ समापन, घोड़ाखाल ने झांसी को हराकर जीती ट्रॉफी
झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 21 May 2026 11:16 AM IST
दिगारा स्थित सैनिक स्कूल में खेली जा रही चार दिवसीय अंतर सैनिक स्कूल्स ग्रुप बी हॉकी टूर्नामेंट का मंगलवार को समापन हुआ। सैनिक स्कूल घोड़ाखाल ने शानदार खेल दिखाते हुए विजेता ट्रॉफी अपने नाम की।
टूर्नामेंट में सब-जूनियर अंडर-15 एवं जूनियर अंडर-17 वर्ग के मुकाबलों में खिलाड़ियों ने बेहतरीन तालमेल का परिचय दिया। समापन दिवस पर खेले गए मुकाबले में सैनिक स्कूल घोड़ाखाल ने सैनिक स्कूल झांसी को 4-2 से शिकस्त दी। घोड़ाखाल और झुंझुनू के बीच खेला गया मुकाबला बराबरी पर समाप्त हुआ। पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन के आधार पर घोड़ाखाल को चैंपियन घोषित किया गया। पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य रूप से मौजूद भारतीय नौसेना के कैप्टन एवं प्राचार्य सैनिक स्कूल झांसी बृजेश कुमार यादव ने विजेता टीम को ट्रॉफी प्रदान की। प्टन ने कहा कि खेलों में हार जैसी कोई चीज नहीं होती, खिलाड़ी या तो जीतता है या सीखता है। उन्होंने कैडेट्स को निरंतर मेहनत और अनुशासन के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर सुबोध खांडेकर, नरेंद्र कुमार गोस्वामी, उप-प्राचार्य लेफ्टिनेंट कर्नल प्रशस्ति चौहान और प्रशासनिक अधिकारी लेफ्टिनेंट कमांडर धनंजय कुमार मिश्रा मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।