{"_id":"6afb0656f9376f7f1a04ae17","slug":"video-30000-rupees-stolen-from-the-bag-of-a-beauty-parlor-owner-in-a-taxi-2026-11-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"टैक्सी में ब्यूटी पार्लर संचालिका के बैग से 30 हजार रुपये पार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
टैक्सी में ब्यूटी पार्लर संचालिका के बैग से 30 हजार रुपये पार
नीरज नरवरिया
Updated Mon, 16 Nov 2026 07:04 PM IST
Link Copied
संवाद न्यूज एजेंसी
मऊरानीपुर। कोतवाली क्षेत्र में रविवार दोपहर टैक्सी में सफर कर रही ब्यूटी पार्लर संचालिका के बैग की चेन खोलकर अज्ञात युवतियों ने 30 हजार रुपये पार कर दिए। बाजार पहुंचने पर महिला को नकदी गायब होने की जानकारी हुई। घटना से जुड़ा एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
जानकारी के अनुसार, महोबा जनपद के कुलपहाड़ निवासी रेखा सेन ब्यूटी पार्लर संचालित करती हैं। रविवार दोपहर करीब एक बजे वह इंटरसिटी ट्रेन से लहंगा खरीदने के लिए मऊरानीपुर पहुंचीं। रेलवे स्टेशन से बाजार जाने के लिए वह टैक्सी में सवार हो गईं। रास्ते में सरकारी अस्पताल के आगे दो अज्ञात युवतियां भी टैक्सी में बैठ गईं। कुछ दूर चलने के बाद दोनों युवतियां रास्ते में उतर गईं।
रेखा सेन के अनुसार, बड़ा बाजार पहुंचने पर जब वह टैक्सी से उतरीं तो उनके बैग की चेन खुली मिली। बैग में रखे 30 हजार रुपये गायब थे। उन्होंने आसपास युवतियों की तलाश की, लेकिन उनका कोई पता नहीं चला।
घटना से संबंधित एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सूचना पर डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची। अतिरिक्त निरीक्षक इंद्रपाल सरोज ने बताया कि महिला कोतवाली आई थी, लेकिन अभी तक उसकी ओर से लिखित तहरीर नहीं दी गई है। तहरीर मिलने पर जांच कर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।