{"_id":"6afb063807061624f0096b6c","slug":"targeted-killing-plot-foiled-four-arrested-faridkot-news-c-67-1-spkl1008-102023-2026-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalandhar News: टारगेट किलिंग की साजिश नाकाम, चार गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalandhar News: टारगेट किलिंग की साजिश नाकाम, चार गिरफ्तार
Mon, 16 Nov 2026 07:03 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
Updated Mon, 16 Nov 2026 07:03 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कोटकपूरा। पुलिस ने क्षेत्र में टारगेट किलिंग की साजिश नाकाम कर दी। इस कार्रवाई में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। यह कार्रवाई एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स पंजाब और एसटीएफ हरियाणा के संयुक्त ऑपरेशन के दौरान हुई।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान कोटकपूरा निवासी सुरेंद्र सिंह उर्फ शैरी, गांव पंजगराईं कलां निवासी सुखनाम सिंह उर्फ सुक्खा, गांव ढिलवां कलां निवासी मुस्ताक अली और हैप्पी सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने इनके कब्जे से तीन पिस्तौल बरामद की हैं। साथ ही 11 कारतूस भी मिले हैं। पुलिस के अनुसार, गुप्त सूचना के आधार पर गांव ढिलवां कलां के नजदीक दबिश दी गई। आरोपियों को उस समय पकड़ा गया जब वे सुनसान जगह पर बैठकर वारदात की योजना बना रहे थे। शुरुआती जांच में सामने आया है कि आरोपी विदेश में बैठे गैंगस्टरों के संपर्क में थे। वे उनके इशारे पर कोटकपूरा में दो लोगों की हत्या करने की तैयारी कर रहे थे। पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों के खिलाफ पहले भी आपराधिक मामले दर्ज बताए जा रहे हैं। उन्हें अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड हासिल किया जाएगा। इससे गैंगस्टर नेटवर्क और हथियारों के स्रोत का पता लगाया जा सकेगा।