{"_id":"6a0ea1c9e12d359be90ff7ae","slug":"video-chandauli-bulldozers-roar-over-20-shops-houses-falling-within-scope-anti-encroachment-drive-2026-05-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"चंदौली में 21वें दिन अतिक्रमण की जद में आए 20 दुकानों व मकानों पर गरजे बुलडोजर; VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंदौली में 21वें दिन अतिक्रमण की जद में आए 20 दुकानों व मकानों पर गरजे बुलडोजर; VIDEO
पीडीडीयू नगर एक दिन के विराम के बाद नगर में सड़क चौड़ीकरण को लेकर बुधवार से एकबार फिर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। इस दौरान पोकलेन और जेसीबी से फोरलेन की उत्तरी पटरी पर किए गए निर्माण ध्वस्त किए गए। इस दौरान अतिक्रमण की जद में आ रहे करीब 20 दुकानों के अलावा कुछ मकानों को भी तीन जेसीबी से तोड़ा गया। पीडीडीयू नगर के एसडीएम अनुपम मिश्रा, पीडब्ल्यूडी के एक्सईएन राजेश कुमार, सीओ अरुण कुमार सिंह, नगर पालिका परिषद के ईओ राजीव मोहन सक्सेना के नेतृत्व में अभियान चलाया गया।
पड़ाव से गोधना मोड़ तक चल रहे सिक्स व फोरलेन के निर्माण के दौरान नगर में सरकारी जमीन पर किया गया अतिक्रमण हटाया जा रहा है। अब तक दक्षिणी पटरी पर जीटीआर ब्रिज के पश्चिमी छोर पर बने सपा कार्ययालय से लेकर पुराने रेलवे गेट तक अतिक्रमण हटाया गया है। वहीं अभियान के 21वें दिन फोरलेन के डिवाइडर के बीच से 53 फीट तक उत्तरी पटरी पर किया गया अतिक्रमण हटाया गया। कई दुकानों के ऊपरी माले पर बने घरों पर भी बुलडोजर गरजा। दुकानें तोड़ने के लिए एक बड़ी और तीन छोटी जेसीबी से कार्रवाई की गई। दुकानों को तोड़ने के दौरान धूल का गुबार उड़ता रहा जिससे आवागमन करने वालों को परेशानी उठानी पड़ी। वहीं अतिक्रमण हटाने के दौरान सवारी ढ़ोने वाले वाहन गायब रहे जिससे बाहर से आने वाले यात्री वाहन की तलाश में भटकते देखे गए। दरअसल योजना के तहत नगर में फोरलेन बनाया गया है। फोरलेन के किनारे नाला भी बनाया जा रहा है। इसके बाद नाले के किनारे आठ फीट चौड़ा सर्विस रोड बनाने के लिए अतिक्रमण हटाया जा रहा है। इस संबंध में एसडीएम अनपम मिश्रा ने बताया कि पीडब्ल्यूडी के मानक के अनुसार ही ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।