{"_id":"6a0e943ff02adf1f780c3958","slug":"video-video-anayatarata-bsa-thakana-ma-ghasa-aatha-lga-ghayal-sathanaya-lga-bl-calka-ka-galta-sa-haaa-hathasa-2026-05-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: अनियंत्रित बस दुकानों में घुसी, आठ लोग घायल, स्थानीय लोग बोले- चालक की गलती से हुआ हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: अनियंत्रित बस दुकानों में घुसी, आठ लोग घायल, स्थानीय लोग बोले- चालक की गलती से हुआ हादसा
रायबरेली के हरचंदपुर कस्बे में बृहस्पतिवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई जब रायबरेली से लखनऊ जा रही एक अनियंत्रित रोडवेज बस सड़क किनारे दुकानों में जा घुसी। इस भीषण हादसे में कई लोग घायल हो गए।
सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हरचंदपुर पहुंचाया गया, जहां डॉक्टर राजीव गौतम और फार्मेसी भास्कर की देखरेख में उनका उपचार किया गया।
प्रत्यक्षदर्शियों और बस में सवार यात्रियों ने आरोप लगाया कि हादसा चालक की लापरवाही के कारण हुआ। उनके अनुसार, बस तेज रफ्तार में थी और चालक ने नियंत्रण खो दिया था, जिसके चलते यह दुर्घटना हुई।
हरचंदपुर थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और सभी घायलों को सीएचसी हरचंदपुर भेजा गया। उन्होंने यह भी कहा कि तहरीर मिलने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी तथा मामले की जांच की जा रही है।
हादसे में दिव्यांशी मौर्य (20), किरन सिंह (22), हंसकुमार (65), कंडक्टर प्रेमशंकर (40), स्वाति शर्मा (25), सलोनी (19), खुशी अग्रहरि (22) और जेया त्रिपाठी (29) घायल हो गए हैं। ये सभी रायबरेली के निवासी हैं। पुलिस ने बताया कि सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद आगे की निगरानी में रखा गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।