सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Four arrested including woman in case of fraud against businessman

VIDEO: फर्जी फर्म के नाम पर लिए लैपटॉप, राहगीरों को 10-10 हजार में बेचे; महिला समेत चार गिरफ्तार

Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 21 May 2026 11:48 PM IST
Four arrested including woman in case of fraud against businessman
आगरा के थाना हरीपर्वत पुलिस ने कंप्यूटर व्यापारियों से ठगी करने वाले गिरोह की मुख्य आरोपी एमबीए पास महिला सहित चार को गिरफ्तार किया है। तीन आरोपी पूर्वी दिल्ली के हैं। महिला ईमेल से कंप्यूटर व्यापारियों को लैपटॉप खरीदने का ऑर्डर देती थी। अंग्रेजी में बात करती थी। लैपटॉप की डिलीवरी मिलने के बाद सभी भाग जाते थे। ये लैपटॉप को चलते-फिरते लोगों को 10 से 15 हजार में बेच देते थे। एसीपी हरीपर्वत अमीषा सिंह ने बताया कि जॉर्ज जेम्स की स्काई टावर, संजय प्लेस में अंपायर कंप्यूटर सर्विसेज नामक फर्म है। उन्होंने पुलिस को बताया कि 24 अप्रैल को अंशिका शर्मा नामक महिला ने पांच लैपटॉप खरीदने के लिए ईमेल किया। अपनी फर्म का कार्यालय श्री वृंदावन टावर की चौथी मंजिल पर बताया। उन्होंने कंपनी के पते पर डेल कंपनी के पांच लैपटॉप डिलीवर कर दिए। इसका पेमेंट मांगने पर उन्होंने और लैपटॉप की मांग रखी। 29 अप्रैल को फतेहाबाद रोड स्थित होटल में 10 लैपटॉप महिला के साथी को दे दिए। बाद में 10 लैपटॉप और दिए गए। लैपटॉप सहित अन्य सामान की कीमत तकरीबन 7.80 लाख रुपये थी। लैपटॉप लेने के बाद महिला ने फोन उठाना बंद कर दिया। व्हाट्सएप पर भी मैसेज जा रहे थे लेकिन कोई रिस्पांस नहीं आ रहा था। मामले में पुलिस से शिकायत की गई। पुलिस ने जांच के बाद मयंक, पवन, आशीष और आरोपी महिला अंशिका उर्फ अनीता को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों से घटना से संबंधित 9 लैपटॉप और अन्य 29 लैपटॉप सहित 74 हजार रुपये बरामद किए गए। एसीपी के मुताबिक, पूछताछ में आरोपी अनीता ने बताया कि वह इसी तरह अपने साथियों की मदद से लैपटॉप विक्रेताओं के साथ धोखाधड़ी करती है। अपनी निजी फर्म बताकर उनसे लैपटॉप की मांग करते हैं। लैपटॉप लेने के बाद भाग निकलते हैं। महाराष्ट्र के नागपुर के थाना बजाज से उन्हें मार्च 2025 में जेल भेजा गया था। उस समय भी लैपटॉप की धोखाधड़ी की थी। तब उसके साथ पवन भी पकड़ा गया था। महिला तलाकशुदा है, अकेली रहती है। पांच लैपटॉप उसने, जबकि 5 लैपटॉप आशीष ने लिए थे। बाद में होटल में आकर 15 लैपटॉप और आशीष ने ले लिए थे। पुलिस के मुताबिक, आरोपी महिला पूर्व में आगरा में भी रहने आई थी। बाद में उसकी शादी गाजियाबाद में हो गई। पति से अलग होने के बाद ग्रेटर नोएडा में रह रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

VIDEO: महंगाई के विरोध में कांग्रेसियों ने निकाली घोड़ा गाड़ी के साथ पदयात्रा, पुलिस ने रास्ते में रोका

21 May 2026

VIDEO: अरहर की नहीं है ये पीली दाल, सस्ते में बिक रहा धीमा 'जहर', इसलिए खरीद रहे लोग; FSDA ने किया बड़ा खुलासा

21 May 2026

Mehbooba Mufti: अगर राहुल गांधी ने कुछ कहा है तो उस पर इतना हंगामा क्यों हो रहा है, बोलीं महबूबा मुफ्ती

Korba Fire: कोरबा नगर निगम में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, कर्मचारियों ने समय रहते काबू पाया; बड़ा हादसा टला

21 May 2026

जान लीजिए हिमाचल प्रदेश के मौसम का हाल | IMD | Himachal Pradesh Weather Update

21 May 2026
विज्ञापन

Video: हाईकोर्ट के आदेश के बाद चुटकी भंडार बालिका इंटर कॉलेज की शैक्षिक गतिविधियां बंद

21 May 2026

पिथौरागढ़: 5.35 करोड़ से बनी सड़क की सुरक्षा दीवार ढही, ग्रामीणों ने अधिकारियों का किया घेराव

21 May 2026
विज्ञापन

Video: लखनऊ में ‘एक चुटकी आटे’ से बना कॉलेज आज बदहाली की मार झेल रहा

21 May 2026

Video: त्रिवेणी नगर में विशालकाय पेड़ गिरने से यातायात बाधित

21 May 2026

Video: राहुल गांधी के खिलाफ कार्रवाई की मांग, हिन्दू महासभा ने दी तहरीर

21 May 2026

Video: बिजली ट्रिपिंग से परेशान रहे मोतीझील कॉलोनी के लोग

21 May 2026

अयोध्या में 25 मई से शुरू हो रहे नौतपा, हनुमानगढ़ी के महंत ने दी जानकारी

21 May 2026

Video: नाटक के माध्यम से दिखाए फौजियों का कानून

21 May 2026

15 दिन बाद भी नहीं मिला इंसाफ, अयोध्या में बेसहारा मां दर-दर भटकने को मजबूर

21 May 2026

गोंडा में सरयू में नहाते समय 10वीं के छात्र की डूबने से मौत

21 May 2026

कैथल: महंगाई की मार से तलाई बाजार की करीब 15 दुकानें बंद

21 May 2026

मक्सी रोड पर मौत को दावत देता ई-रिक्शा: 8 सवारियां ठूंसकर दौड़ाया वाहन, वायरल वीडियो के बाद पुलिस का एक्शन

21 May 2026

पानीपत: पहले आंदोलनजीवी और अब कॉकरोच, सीजेआई के बयान की होनी चाहिए जांच : शमशेर गोगी, पूर्व विधायक

21 May 2026

हाथरस-सादाबाद मार्ग के टेंपो चालकों ने लगाया अवैध वसूली का आरोप

21 May 2026

रोहतक: ब्रिटिश कॉल में भालौठ के लालचंद को मिली थी राय बहादुर की ख्याति, डॉ. रामचंद्र रहे वैज्ञानिक

21 May 2026

नगर परिषद रोहड़ू चुनाव: एसडीएम धर्मेश रामोत्रा बोले- सभी नागरिक अपने मताधिकार का अवश्य प्रयोग करें

21 May 2026

VIDEO: बदायूं में डीएम ने सराफा व्यापारियों संग की बैठक, सोने की रिसाइकिलिंग पर दिया जोर

21 May 2026

दिल्ली में अंतरराज्यीय गैंग का पर्दाफाश: खुजली पाउडर छिड़ककर करते चोरी, छह गिरफ्तार; बंगाल से निकला कनेक्शन

21 May 2026

बल्लभगढ़: FRU-2 केंद्र में पार्किंग में डिलीवरी पर फोर्थ क्लास कर्मचारी सुखबीर की सेवाएं समाप्त, कर्मचारी धरने पर बैठे

21 May 2026

बल्लभगढ़: जाजरू गांव में सरपंच और पंचों के बीच बढ़ा विवाद, आठ पंचों ने BDPO कार्यालय में सौंपे इस्तीफे

21 May 2026

अजय ठाकुर बोले-झूठे आंकड़ों के सहारे पंचायत चुनावों की जमीन तैयार करना चाहते हैं मुख्यमंत्री

21 May 2026

हमीरपुर: एसपी हमीरपुर बलवीर ठाकुर बोले- युवा नशे को प्रयोग समझने की भूल न करें

VIDEO: बेटे बने श्रवण कुमार, 92 साल की मां को डोली में लिटाकर लगवा रहे ब्रज चाैरासी कोस की परिक्रमा

21 May 2026

भिवानी: सीआईए ने निर्माणाधीन मकान से बिजली तार चोरी के एक आरोपी को किया गिरफ्तार

21 May 2026

VIDEO: शाहजहांपुर में 13 केंद्रों पर हुई लेखपाल भर्ती परीक्षा, 1099 अभ्यर्थी रहे गैरहाजिर

21 May 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed