{"_id":"6a51dfabc952178df90397c1","slug":"bjp-leader-alleges-assault-by-sub-inspector-inside-agra-police-station-2026-07-11","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"भाजपा नेता की थाने में पिटाई: सिफारिश करने पहुंचे थे, एक गलती पड़ गई भारी; दरोगा ने जमीन पर गिराकर पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा नेता की थाने में पिटाई: सिफारिश करने पहुंचे थे, एक गलती पड़ गई भारी; दरोगा ने जमीन पर गिराकर पीटा
Sat, 11 Jul 2026 11:46 AM IST
Dhirendra Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Sat, 11 Jul 2026 11:46 AM IST
सार
आगरा के थाना सिकंदरा में भाजपा युवा मोर्चा के महानगर कोषाध्यक्ष जेपी त्यागी ने दरोगा पर मारपीट और अभद्रता का आरोप लगाया है। पीड़ित ने पुलिस आयुक्त से शिकायत कर मामले की जांच और कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
दरोगा सांकेतिक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा में भाजपा युवा मोर्चा के महानगर कोषाध्यक्ष को थाने में दरोगा ने गिराकर पीटा। इस मामले में पीड़ित ने पुलिस आयुक्त दीपक कुमार से शिकायत की है। पुलिस आयुक्त ने जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
ट्रांसयमुना कॉलोनी निवासी जेपी त्यागी भाजयुमो की महानगर कार्यकारिणी में कोषाध्यक्ष हैं। उन्होंने बताया कि पड़ोस में रहने वाले युवक का अपने गाड़ी मालिक से लेनदेन का विवाद था। पड़ोसी के कॉल करने पर रात 11 बजे थाना सिकंदरा गए। इंस्पेक्टर ने सुलह के लिए संबंधित चौकी भेज दिया। चौकी पर दोनों पक्षों में बातचीत हो गई। गाड़ी मालिक ने ड्राइवर को बकाया 20,300 रुपये देने पर सहमति दी।
ये भी पढ़ें - UP: साली के साथ ससुराल में जीजा ने की ऐसी हरकत, मच गया बवाल; बेबस पत्नी भी न कर सकी विरोध
ये भी पढ़ें - UP: साली के साथ ससुराल में जीजा ने की ऐसी हरकत, मच गया बवाल; बेबस पत्नी भी न कर सकी विरोध
सुलहनामा लिखने के दौरान रुपये लिखने से मना करने पर उनकी गाड़ी मालिक से बहस हो गई। इसी बीच चौकी पर मौजूद दरोगा ने उनसे गाली-गलौज करते हुए मारपीट की और धक्का मारकर बाहर कर दिया। भाजयुमो ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष मनीष गौतम सहित कई कार्यकर्ता शुक्रवार को पुलिस आयुक्त कार्यालय पहुंचे। पुलिस आयुक्त दीपक कुमार को घटना से अवगत कराया और कार्रवाई की मांग की।
ये भी पढ़ें - आरव हत्याकांड की पूरी कहानी: 27 सेकंड में 8 बार सड़क पर पटका, दरिंदे के हाथ भी न कांपे; कोर्ट ने सुनाई फांसी
ये भी पढ़ें - आरव हत्याकांड की पूरी कहानी: 27 सेकंड में 8 बार सड़क पर पटका, दरिंदे के हाथ भी न कांपे; कोर्ट ने सुनाई फांसी