फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Air Force Corporal Dies by Suicide Amid Vision Loss Stress in Agra

UP: आंखों की रोशनी होने लगी कम, तो तनाव में आ गया एयरफोर्स का जवान; इसलिए दे दी जान

Sat, 11 Jul 2026 12:14 PM IST
Dhirendra Singh संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Sat, 11 Jul 2026 12:14 PM IST
सार

आगरा एयरफोर्स स्टेशन पर तैनात कार्पोरल आकाश चाहर ने कथित तौर पर विषाक्त पदार्थ खा लिया, जिसके बाद इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। परिजनों के अनुसार, आंखों की रोशनी कम होने और ऑपरेशन के बाद भी सुधार न होने से वह तनाव में थे।

विज्ञापन
Air Force Corporal Dies by Suicide Amid Vision Loss Stress in Agra
डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

एयरफोर्स में कार्पोरल पद पर तैनात आकाश चाहर (27) ने बृहस्पतिवार शाम को विषाक्त पदार्थ खा लिया। इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। वह आंखों की रोशनी कम होने से तनाव में थे। पुलिस का कहना है कि इलाज के बाद भी आंखें ठीक नहीं होने पर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन


अनिरुद्ध नगर, भरतपुर, राजस्थान निवासी आकाश चाहर की तैनाती आगरा एयरफोर्स स्टेशन पर थी। वह शाहगंज के वायु विहार में रहते थे। डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास ने बताया कि बृहस्पतिवार शाम को आकाश ने घर में विषाक्त पदार्थ खा लिया। परिजन ने देखा तो दिल्ली गेट स्थित एक निजी अस्पताल ले गए। रात करीब 1 बजे आकाश की मृत्यु हो गई।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  भाजपा नेता की थाने में पिटाई: सिफारिश करने पहुंचे थे, एक गलती पड़ गई भारी; दरोगा ने जमीन पर गिराकर पीटा
विज्ञापन
विज्ञापन



घटना से परिवार में चीख-पुकार मच गई। मृतक के पिता अजित सिंह ने बताया कि आकाश वर्ष 2016 में एयरफोर्स में कार्पोरल के पद पर भर्ती हुए थे। बेटे की एक आंख में दिक्कत हो गई थी। इस पर इलाज करा रहा था। जून में आंख का ऑपरेशन दिल्ली में कराया था। सुधार न होने की वजह से बेटा तनाव में आ गया था। इस कारण ही वह अवकाश पर चल रहा था। बृहस्पतिवार को ड्यूटी ज्वाइन की थी। शाम को घर आने के बाद अपने कमरे में चले गए और कुछ देर बाद ही विषाक्त पदार्थ खा लिया। 

ये भी पढ़ें -  UP: 'नरपिशाच पर नरमी बरती तो...' कोर्ट ने सुनाई सजा-ए-मौत, मासूम आरव का कातिल जड़ने लगा खुद के चेहरे पर थप्पड़


डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास ने बताया कि एयरफोर्स कर्मी ने विषाक्त पदार्थ खा लिया था। बताया गया है कि वह आंखों की रोशनी कम होने की वजह से तनाव में थे। जांच की जा रही है। 


ये भी पढ़ें -  आरव हत्याकांड: जघन्य अपराध की मिली सजा, मां को इसलिए नहीं दी सूचना; विराज की फांसी पर सगे भाइयों ने ये कहा


दो बहनों में इकलाैते भाई थे आकाश
बेटे की मौत से पिता का हाल-बेहाल है। आकाश की दो बहन हैं। तीन साल पहले उनकी शादी लक्ष्मी से हुई थी। पत्नी भरतपुर स्थित राजकीय स्नातक महाविद्यालय नदबई में वरिष्ठ सहायक के पद पर तैनात हैं। 11 महीने की बेटी नव्या है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन के सुपुर्द कर दिया गया।

ये भी पढ़ें -  UP: कॉकरोच बनकर प्रदर्शन करने वाले फायरमैन जितेंद्र राठौर बर्खास्त, भ्रष्टाचार के आरोपों के बीच बड़ी कार्रवाई


एयरफोर्स स्टेशन में वारंट ऑफिसर की पत्नी ने लगाई फांसी
एयरफोर्स स्टेशन परिसर स्थित सरकारी आवास में शुक्रवार दोपहर वारंट ऑफिसर की पत्नी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस का कहना है कि आत्महत्या का कारण पता नहीं चल सका है। जांच की जा रही है। एसीपी लोहामंडी गौरव सिंह ने बताया कि शुक्रवार दोपहर एक बजे एयरफोर्स स्टेशन के कर्मचारियों ने सूचना दी कि एक महिला ने फांसी लगा ली है।

ये भी पढ़ें -   UP: दो अफसरों की लड़ाई में खुला 12 करोड़ का खेल, ओईएफ में भ्रष्टाचार की परतें उजागर; अब आया नया अपडेट

बेटा स्कूल गया था, घर पर नहीं मिला कोई भी सुसाइड नोट
इस पर थाना शाहगंज की फोर्स पहुंच गई। जूनियर वारंट ऑफिसर अनूप कुमार एयरफोर्स स्टेशन में तैनात हैं। उनकी पत्नी इंदु कुमारी (39) ने फांसी लगा ली। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। घटना के समय घर में कोई नहीं था। अनूप कुमार ड्यूटी पर थे। बेटा स्कूल गया था। कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। जांच के बाद ही कार्रवाई की जाएगी।


ये भी पढ़ें -  UP: बेटे को अपनाने के बदले धर्म परिवर्तन की शर्त, महिला ने पति और ससुरालियों पर लगाए गंभीर आरोप

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed