सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Four people, including a couple, arrested in an encounter for kidnapping a hotel manager

मुठभेड़ में होटल मैनेजर के अपहरण में दंपति समेत चार गिरफ्तार

Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 21 May 2026 10:06 PM IST
Four people, including a couple, arrested in an encounter for kidnapping a hotel manager
होटल मैनेजर का अपरहण कर फिरौती लेकर छोड़ने के मामले में पुलिस ने बृृहस्पतिवार मुठभेड के दौरान महिला सहित चार बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि अपहृत के पिता की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर बदमाशों की तलाश कर रही थी। अपहरणकर्ताओं की सूचना पर पुलिस ने भगवंतपुरा से करगुवां जाने वाले रास्ते पर घेराबंदी कर ली। जहां पुलिस को देख बदमाशों ने फायरिंग कर दी। पुलिस ने चारों पकड़कर उसके पास से दो तमंचे,कारतूस व वारदात में इस्तेमाल की गई कार व चार मोबाइल फोन बरामद कर लिए है। शहर कोतवाली के बड़ागांव गेट बाहर मोहल्ला निवासी किशन श्रीवास ने बताया कि उसका बेटा भरत श्रीवास (27) कचहरी चौराहा स्थित विकास होटल में मैनेजर है। 19 मई को बेटा होटल में बैठा था। दोपहर में एक युवती का कॉल आया और बताया कि वो होटल की ग्राहक हैं। गाड़ी खराब हो गई, इसलिए लेने के लिए नंदनपुरा नहर पर आ जाओ। बेटा बाइक उठाकर नहर पर पहुंच गया। वहां युवती कार लेकर खड़ी थी। पास में पहुंचते ही कार से 3 युवक उतरे और बेटे को जबरन कार में डाल लिया। इसके बाद आंखों पर पट्टी बांध दी और विरोध करने पर मारपीट करने लगे। यहां से बदमाश उसे मध्य प्रदेश के निवाड़ी और टीकमगढ़ के जंगलों में ले गए। किशनलाल श्रीवास ने बताया कि शाम करीब 6:30 बजे अज्ञात नंबर से कॉल आया। कॉल रिसीव करते ही अनजान युवक ने बताया कि उसने भरत का अपहरण कर लिया और भरत से बात भी कराई। पहले बदमाशों 50 हजार रुपए, फिर 32 हजार की फिरौती मांगने लगे। इधर किशनलाल ने पूरा मामला नवाबाद पुलिस को बताया। सूचना पाकर पुलिए एक्टिव हो गई, लेकिन अपहरणकर्ता द्वारा बार-बार नंबर बंद करने से पुलिस लोकेशन ट्रेस नहीं कर सकी। 30 हजार में सौदा पक्का होने पर उन्होंने ऑन लाइन रुपया भेजने के बाद बदमाश भरत को नंदनपुरा के आगे नहर के पास छोड़कर भाग गए। भरत के लौटने पर पुलिस ने सुरागरशी तेज कर दी। सीओ सिटी लक्ष्मीकांत गौतम ने बताया कि बृहस्पतिवार सूचना पाकर पुलिस ने भगवंतपुरा से करगुवांजी वाले कच्चे रास्ते पर घेराबंदी कर ली। बदमाशों और पुलिस का आमना-सामना होते ही बदमाशों ने पुलिस को देख फायरिंग कर दी। पुलिस ने पीछा कर निवाड़ी के कंचनपुरा मोहल्ला निवासी रोहिणी सूतकार, उसके पति रोहित पुरोहित , बृजेंद्र दुबे और निवाड़ी के नई बस्ती निवासी रितिक अहिरवार को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से दो तमंचा, एक जिंदा कारतूस, एक खोखा, 4 मोबाइल और वारदात में इस्तेमाल कार बरामद कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

Video: धर्मपुर में चार सदस्यीय टीम संभालेगी स्ट्रांग रूम की व्यवस्था

21 May 2026

एएमयू की चाय संस्कृति बन चुकी है पूरे कैंपस की धड़कन, यह कहते हैं चाय के दीवाने

21 May 2026

रोहड़ू: पारंपरिक वेशभूषा में मतदान केंद्रों के लिए रवाना हुईं महिला पोलिंग पार्टियां, देखें वीडियो

21 May 2026

Video: नीट पेपर लीक के विरोध में कुनिहार में फूटा युवाओं का गुस्सा

21 May 2026

प्रत्यक्ष आयकर भवन में सेमिनार का आयोजन, आयकर आयुक्त अमलेंदु नाथ मिश्रा ने किया उद्घाटन

21 May 2026
विज्ञापन

पुण्यतिथि पर अमेठी में याद किए गए पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी

21 May 2026

बलरामपुर में एंटी करप्शन टीम ने सीएमओ कार्यालय के कर्मी को घूस लेते रंगे हाथ दबोचा

21 May 2026
विज्ञापन

भिवानी में प्रोफेसर दंपती के घर चोरी, कैश और गहने ले उड़े चोर

21 May 2026

मानदेय न मिलने से नाराज स्टाफ नर्स पानी टंकी पर चढ़ी, विभाग के हाथ-पांव फूले

21 May 2026

बिजली कटौती से नाराज लोगों ने उप केंद्र का घेराव किया

21 May 2026

आधुनिक भारत के निर्माता थे राजीव गांधी

21 May 2026

कप्तानगंज में रिश्वत लेते सफाईकर्मी गिरफ्तार, ब्लॉक परिसर में रही खलबली

21 May 2026

चौबीस घंटे में पैंतीस गाँव की बिजली ठीक नहीं हुई तो धरना देंगे सपाई

21 May 2026

विद्युत कटौती के खिलाफ ग्रामीणों का धरना-प्रदर्शन, 5 एमवीए ट्रांसफार्मर चालू करने की मांग

21 May 2026

भवाली-सेनिटोरियम रोड पर कार अनियंत्रित होकर खाई में गिरी, पांच की मौत

21 May 2026

Bijnor: मानदेय न मिलने पर संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों का धरना, स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित

21 May 2026

VIDEO: सिविल डिप्लोमा इंजीनियर संघ के सदस्यों ने किया प्रदर्शन

21 May 2026

Meerut: कचहरी में बिजली गुल होने पर वकीलों का फूटा गुस्सा, बिजलीघर पर ताला लगाकर सड़क जाम

21 May 2026

Meerut: बिजली संकट की खबर के बाद सक्रिय हुआ ऊर्जा निगम, सभागार में सुनीं जनसमस्याएं

21 May 2026

Bijnor: मुख्य चौराहे से सौर ऊर्जा लाइट की बैटरियां चोरी, पुलिस व्यवस्था पर उठे सवाल

21 May 2026

शुभेंदु अधिकारी पीए हत्याकांड में कोर्ट ने राज सिंह को किया बरी, VIDEO

21 May 2026

Snowfall Video: कश्मीर के गुरेज में मई में असामान्य बर्फबारी, पारा गिरने से लौटा सर्दियों जैसा माहौल

21 May 2026

हॉकी ओलंपियन मनदीप सिंह के पिता विवादों में, जालंधर स्टेडियम में बच्चों से हाथापाई

21 May 2026

बिलासपुर: उपायुक्त राहुल कुमार ने दिलाई अधिकारियों और कर्मचारियों को शपथ

21 May 2026

कानपुर में आसमान से बरस रही आग, 44 डिग्री पारे में मुरझा रहे सब्जियों के पौधे

21 May 2026

कानपुर: कल्याणपुर के बगदौधी बांगर में RRC सेंटर फेल, सड़कों पर सड़ रहा कूड़ा और उठ रही बदबू

21 May 2026

पंजाब में पेट्रोल-डीजल संकट, जालंधर समेत कई जिलों में पंप सूखे

21 May 2026

VIDEO: पीलीभीत के बरखेड़ा में ट्रक से कुचलकर युवक की मौत

21 May 2026

अलीगढ़ में गभाना के हाईवे महरावल पुल के पास चार बसों में लगी आग, जलकर हुईं राख

21 May 2026

Video: उपायुक्त ऊना ने अधिकारियों संग की चुनाव को लेकर व्यापक समीक्षा बैठक

21 May 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed