{"_id":"6a0f4c8536a732814200c32b","slug":"video-another-accused-arrested-in-raj-chauhan-murder-case-in-agra-2026-05-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: राज चौहान हत्याकांड में एक और गिरफ्तारी, मुखबिरी करने का आरोप; एनकाउंटर में ढेर हुआ था मुख्य आरोपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: राज चौहान हत्याकांड में एक और गिरफ्तारी, मुखबिरी करने का आरोप; एनकाउंटर में ढेर हुआ था मुख्य आरोपी
आगरा के थाना ट्रांस यमुना पुलिस ने 23 जनवरी की रात टेढ़ी बगिया स्थित एसएन गेस्ट हाउस में हुई राज चौहान की हत्या में शामिल एक और आरोपी विशाल जाटव को गिरफ्तार किया है। उस पर मुखबिरी में शामिल होने का आरोप है। अब तक 14 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। मुख्य आरोपी अरबाज उर्फ मंसूरी पुलिस मुठभेड़ में मारा गया था। ट्रांस यमुना इलाके के राज चौहान की गोली मारकर हत्या की गई थी। हत्या करने के लिए पांच शूटर आए थे। राज को गेस्ट हाउस में बहाने से बुलाकर लाया गया और हत्या कर दी गई। उसे सात गोलियां लगी थीं। डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास ने बताया कि एक मामले में राज चौहान को पिछले साल जेल भेजा गया था। जमानत पर बाहर आने के बाद उसने जेल से जुलूस निकाला था। इसका वीडियो भी वायरल हुआ था। राज चौहान के जेल जाने के बाद खंदौली के रोहित फौजी ने उसके साथियों पर अपना दबदबा कायम करना शुरू कर दिया था। मगर जब राज बाहर आया तो रोहित का दबदबा कम हो गया। राज ने एक अन्य आरोपी विजय कश्यप के साथ भोला उर्फ शिवम जाटव को पीट दिया। इससे रोहित फौजी और विजय कश्यप उससे रंजिश मानने लगे। उन्होंने अरबाज गैंग से नजदीकियां बढ़ाईं। साजिश के तहत राज को मारपीट के मामले में समझौता करने के लिए गेस्ट हाउस में बुलाया। दावत दी। गेस्ट हाउस में विशाल जाटव सहित अन्य ने अरबाज गैंग को सूचना दे दी। हत्या करने के लिए अरबाज, विष्णु पंडित, आकाश प्रजापति, मोहित पंडित और आशु तिवारी पहुंचे। उन्होंने ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं। घटना में पुलिस विष्णु, आकाश, मोहित, आशु तिवारी को पूर्व में जेल भेज चुकी है। इनके अलावा रेकी में शामिल विनय कुमार, टैंटा उर्फ साहिल अल्वी, शिवांश, रोहित, विजय, हिमांशु को भी जेल भेज चुकी है। यह सभी घटना में कहीं ना कहीं रेकी करने में शामिल थे। पिछले दिनों जेल में बंद आलोक यादव का भी हत्या के मामले में रिमांड बनवाया गया था। उस पर साजिश रचने का आरोप है। अब मुखबिरी करने में शामिल विशाल को पकड़ा गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।