फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Decomposed unclaimed body found in Yamuna river in Agra.

खाैफनाक मंजर: यमुना किनारे पड़ा युवक का सड़ा-गला शव, नोंच रहे थे आवारा कुत्ते; दृश्य देख कांप गए लोग

Sat, 29 Aug 2026 11:23 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: Arun Parashar Updated Sat, 29 Aug 2026 11:23 PM IST
सार

यूपी के आगरा जिले में यमुना किनारे खाैफनाक मंजर देख लोग कांप गए। पूजा सामग्री विसर्जित करने पहुंचे लोगों को नदी में शव दिखाई दिया। शव सड़-गल चुका था। कुत्ते शव को नोंच रहे थे। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। 

विज्ञापन
Decomposed unclaimed body found in Yamuna river in Agra.
death demo - फोटो : iStock

विस्तार

आगरा में यमुना किनारे इंसानियत को झकझोर देने वाला दृश्य सामने आया। एत्माद्दौला क्षेत्र के फाउंड्री नगर (विद्यापुरम) यमुना किनारे में करीब 15 से 20 दिन पुराना युवक का सड़ा-गला शव पड़ा था। शरीर पानी में पड़े रहने से फूल चुका था। कुत्ते शव को नोंच रहे थे। शनिवार दोपहर पूजा सामग्री विसर्जित करने पहुंचे युवक ने यह दृश्य देखा तो उसके होश उड़ गए। उसने कुत्तों को भगाकर पुलिस को सूचना दी। शव की हालत इतनी खराब थी कि मौके पर पहचान करना मुश्किल हो गया।
विज्ञापन


भगवती बाग निवासी ओम कुमार मिश्रा शनिवार दोपहर करीब एक बजे यमुना किनारे पूजा का सामान विसर्जित करने पहुंचे थे। इसी दौरान नाले में उन्हें शव दिखाई दिया। पास जाकर देखा तो आवारा कुत्ते शव को नोंच रहे थे। उन्होंने कुत्तों को भगाया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। शव करीब 15 से 20 दिन पुराना बताया जा रहा है। पानी में पड़े रहने के कारण शरीर बुरी तरह फूल चुका था और सड़-गल गया था। चेहरा भी पहचान में नहीं आ रहा था। मौके पर मौजूद लोगों ने आशंका जताई कि युवक की हत्या करके शव कई दिन पहले यमुना में फेंका गया है।
विज्ञापन


एसीपी छत्ता का कहना है शव को पोस्टमार्टम के भिजवाया गया है। उसकी शिनाख्त की पहचान की जा रही है। हालांकि, मृतक की पहचान और मौत की असल वजह पोस्टमार्टम के बाद ही स्पष्ट होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कहीं और भी तो नहीं पड़े शव
ओम कुमार मिश्रा ने पुलिस को बताया कि जिस जगह शव मिला, उसके आसपास भी कुछ संदिग्ध दिखाई दे रहा है। आशंका है कि यमुना और नाले के किनारे अन्य शव भी पड़े हो सकते हैं। हालांकि, वे इंसानों के हैं या जानवरों के, यह जांच के बाद ही पता चलेगा।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed