{"_id":"6a0f4c3a98e2a22d3a06ab02","slug":"video-police-seize-three-roadways-buses-that-caused-traffic-jam-2026-05-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: जाम का कारण बनीं तीन रोडवेज बसों को पुलिस ने किया सीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: जाम का कारण बनीं तीन रोडवेज बसों को पुलिस ने किया सीज
आगरा के रामबाग चौराहे पर रोडवेज बसों को बीच सड़क रोके जाने से रोजाना लोगों को जाम की समस्या का सामना करना पड़ता है। मंगलवार को पुलिस ने रोडवेज चालकों की मनमानी पर कार्रवाई की। हरिद्वार, अलीगढ़ और मेरठ रूट की तीन बसों से सवारियां उतरवाने के बाद उन्हें सीज कर दिया। फाउंड्री नगर में बस अड्डा संचालित हो रहा है। इसके बावजूद आईएसबीटी की तरफ से आने वाली बसों को चालक रामबाग चौराहे पर खड़ा कर देते हैं। हाथरस रोड की तरफ बसों के ठहराव से रोजाना चौराहे पर जाम लग जाता है। इससे वाहनों की लंबी लाइन लगती है। यही हाल फिरोजाबाद रोड का भी रहता है। फ्लाईओवर पर बसों को खड़ा करने से दिक्कत होती है। कई बार कार्रवाई के बाद भी चालक मनमाना रवैया अपनाते हैं। टीआई प्रनीत शुक्ला ने बताया कि पूर्व में कई बार बस चालकों को समझाया गया था। उन्होंने बात नहीं मानी। इस पर मंगलवार रात को मेरठ, अलीगढ़ और हरिद्वार रूट की तीन बसों को रोका गया। उनमें बैठी सवारियों को दूसरी बस में शिफ्ट कर दिया गया। इसके बाद बसों को सीज कर खड़ा करा दिया गया है। इन बसों पर चालान को चेक किया गया। पहले से बसों के खिलाफ 10-10 चालान नो पार्किंग के काटे जा चुके थे। चालान कटने के बाद भी वो मान नहीं रहे थे। पुलिस ने बसों पर कार्रवाई कर दी मगरअतिक्रमण की समस्या को दूर नहीं किया गया है। ठेल और फड़ वालों की वजह से आधे से ज्यादा सड़क घिर जाती है। सर्विस रोड से निकलना भी मुश्किल होता है। वाहनों की लंबी लाइन लगी रहती है। यह हाल सुबह-शाम ही नहीं दिनभर रहता है। अधिकारियों की सख्ती के बाद पुलिस कार्रवाई करती है मगर चंद दिन बाद वही हाल हो जाता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।