{"_id":"6a0f3fb4dbc6fcfd150c76f0","slug":"video-police-arrested-the-accused-who-sent-threatening-emails-2026-05-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"बारहवीं पास युवक के जरिए चल रहा था देश भर के स्कूल और संस्थाओं को धमकी भरे ईमेल भेजने का नेटवर्क, आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारहवीं पास युवक के जरिए चल रहा था देश भर के स्कूल और संस्थाओं को धमकी भरे ईमेल भेजने का नेटवर्क, आरोपी गिरफ्तार
स्कूलों सहित देश भर में विभिन्न संस्थाओं को बम से उड़ाने वाले ईमेल भेजने वाले नेटवर्क के आरोपी को जिला शहरी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी का नाम पश्चिम बंगाल निवासी सौरव बिस्वास उर्फ माइकल है। आरोपी 12वीं पास है और ग्राफिक डिजाइनर का काम करता है। पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि आरोपी फर्जी और गुमनाम ई-मेल अकाउंट उपलब्ध करवाने वाले नेटवर्क से जुड़ा हुआ था, जिनका इस्तेमाल धमकी भरे ई-मेल भेजकर दहशत फैलाने के लिए किया जा रहा था।
उन्होंने बताया कि साइबर क्राइम थाना अमृतसर में दर्ज चार अलग-अलग मामलों की जांच के दौरान पुलिस ने डिजिटल ट्रेल और तकनीकी विश्लेषण के आधार पर आरोपी की पहचान की। इसके बाद पुलिस टीम ने पश्चिम बंगाल में कार्रवाई कर आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी को गुजरात पुलिस ने भी इसी तरह के एक मामले में आरोपी को नामजद किया हुआ है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।