{"_id":"6a0eebef282a9dc9eb0fe5e0","slug":"video-family-members-of-missing-employees-created-ruckus-outside-the-company-in-bawal-2026-05-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"रेवाड़ी: बावल में लापता कर्मचारियों के परिजनों ने कंपनी के बाहर किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेवाड़ी: बावल में लापता कर्मचारियों के परिजनों ने कंपनी के बाहर किया हंगामा
रेवाड़ी स्थित जीएलएस केमिकल कंपनी के बाहर वीरवार दोपहर उस समय तनावपूर्ण माहौल बन गया, जब आग की घटना के बाद लापता कर्मचारी धर्मेंद्र के परिजन कंपनी के बाहर पहुंचे। परिजनों ने कंपनी प्रबंधन के खिलाफ नाराजगी जताते हुए हंगामा शुरू कर दिया। इस दौरान मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों के साथ धक्का-मुक्की भी हुई। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी।
काफी देर तक समझाने के बावजूद जब परिजन शांत नहीं हुए तो पुलिस उन्हें कंपनी के अंदर लेकर गई और आग से हुए नुकसान व जले हुए सामान की स्थिति दिखाई। धर्मेंद्र के पिता ने भी माना कि कंपनी परिसर के अंदर अभी तक आग पर पूरी तरह काबू नहीं पाया जा सका है और हालात बेहद गंभीर बने हुए हैं। इसके बाद ठेकेदार के कर्मचारी सदानंद राव और उसके परिवार को एक वाहन में बैठाकर किसी अज्ञात स्थान पर ले जाया गया।
इससे पहले सुबह लापता कर्मचारी सत्येंद्र के परिवार को भी इसी तरह अज्ञात स्थान पर ले जाने की बात सामने आई। सत्येंद्र का परिवार भी सुबह कंपनी पहुंचा था और अपने परिजन की जानकारी मांग रहा था। फिलहाल कंपनी के अंदर किसी बाहरी व्यक्ति को जाने की अनुमति नहीं दी जा रही है। सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए कंपनी के बाहर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।
वहीं, राहत और बचाव कार्य में लगी एनडीआरएफ टीम बुधवार देर शाम वापस लौट गई। आग के कारण पिघले लोहे और अन्य जले हुए सामान का तापमान अभी भी काफी अधिक है, जिसके चलते बचाव अभियान चलाने में दिक्कतें आ रही थीं। पर्याप्त संसाधनों की कमी के कारण एनडीआरएफ टीम प्रभावी ढंग से अभियान नहीं चला पा रही थी।
अब बचाव अभियान की जिम्मेदारी एक बार फिर स्थानीय टीमों पर आ गई है। बताया जा रहा है कि गुरुवार को कंपनी प्रबंधन के अधिकारी बैठक कर अब तक की स्थिति की समीक्षा करेंगे और आगे बचाव कार्य जारी रखने की रणनीति तैयार करेंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।