{"_id":"6a0e88ea99ea4964b50e5ce0","slug":"video-video-bjal-na-aana-sa-naraja-lga-na-utarathaya-ma-kaya-rada-jama-palsakaramaya-sa-jhaugdhapa-2026-05-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: बिजली संकट पर फूटा आक्रोश, रायबरेली रोड पर लगाया जाम, पुलिसकर्मियों से झड़प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: बिजली संकट पर फूटा आक्रोश, रायबरेली रोड पर लगाया जाम, पुलिसकर्मियों से झड़प
तेलीबाग, क्षेत्र में लगातार हो रही बिजली कटौती और फाल्ट से परेशान लोगों का गुस्सा बृहस्पतिवार को सड़क पर दिखाई दिया। उतरेठिया उपकेंद्र से जुड़े बलदेव विहार, मवैया और देवीखेड़ा के निवासियों ने रायबरेली रोड पर जाम लगाकर बिजली विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया,इस दौरान सुबह साढ़े आठ बजे से साढ़े नौ बजे तक करीब एक घंटे तक यातायात प्रभावित रहा। जाम खुलवाने पहुंची पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच कई बार तीखी बहस और धक्का मुक्की भी हुई।
लोगों का आरोप है कि तेलीबाग, एकता नगर, कल्ली, जगतखेड़ा और उतरेठिया समेत आसपास के इलाकों में कई दिनों से बिजली व्यवस्था चरमराई हुई है। कहीं केबल जल रही हैं तो कहीं ट्रांसफार्मर खराब होने से घंटों आपूर्ति बाधित हो रही है। प्रदर्शनकारियों ने बताया कि शिकायतों के बावजूद न तो जिम्मेदार अधिकारी सुनवाई कर रहे हैं और न ही स्थायी समाधान किया जा रहा है। बिजली विभाग के अधिकारियों का कहना है कि ओवरलोडिंग और तकनीकी फाल्ट दूर कराने का काम तेजी से कराया जा रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।