{"_id":"6a0f4c733be5dc463301d4d6","slug":"video-rajasthan-dumpers-engaged-in-mining-using-up-license-plates-13-seized-2026-05-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: यूपी की नंबर प्लेट लगाकर खनन कर रहे थे राजस्थान के डंपर, 13 सीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: यूपी की नंबर प्लेट लगाकर खनन कर रहे थे राजस्थान के डंपर, 13 सीज
आगरा कमिश्नरेट में राजस्थान से खनन की गिट्टी, बालू और मिट्टी का अवैध परिवहन नहीं रुक पा रहा है। बुधवार रात को थाना सदर पुलिस ने अभियान चला कर 3 घंटे में 13 डंपरों को पकड़ा। चालक बिना कागजात के अवैध परिवहन कर रहे थे। पुलिस से बचने के लिए नंबर प्लेट पर कहीं मोबिल ऑयल डाला गया तो कहीं नंबर प्लेट को टेढ़ा कर दिया था। पुलिस ने डंपर सीज करने के बाद आरटीओ और खनन विभाग को जानकारी दी। आगरा में अवैध तरीके से राजस्थान की खनन की मिट्टी, बालू और गिट्टी का परिवहन किया जाता है। पूर्व में कई बार पुलिस अभियान चलाकर कार्रवाई कर चुकी है मगर उसका असर नहीं दिख रहा है। डंपर चालक तेज रफ्तार में चलते हैं। इस वजह से आए-दिन हादसे होते हैं, जिनमें कई लोगों की जान जा चुकी है। पुलिस एक बार कार्रवाई करती है तो कुछ दिन के लिए वाहनों का आवागमन थम जाता है फिर चालक अन्य रास्तों से निकलने लगते हैं। पूरा खेल विभागों की मिलीभगत से चलता है। बुधवार को शिकायत मिलने पर रात 12:00 बजे एसीपी सदर राम प्रवेश गुप्ता और थाना प्रभारी निरीक्षक विजय विक्रम सिंह टीम के साथ रोहता क्षेत्र में चेकिंग करने पहुंचे। एसीपी ने बताया कि चेकिंग के दौरान 200 से अधिक गाड़ियों को रोका गया। इनमें से 13 डंपर ऐसे मिले जिन पर मिट्टी, गिट्टी और बालू ले जाने के वैध कागजात नहीं थे। इसके साथ ही वाहनों की नंबर प्लेटों का फर्जीवाड़ा भी पकड़ा गया। पुलिस की आंख में धूल झोंकने के लिए कुछ ने यूपी की फर्जी नंबर प्लेट लगा रखीं थी तो कुछ ने नंबर प्लेट को गंदा कर रखा था जिससे गाड़ियों की हकीकत न पकड़ी जा सके। इस पर डंपर सीज कर दिए गए। कार्रवाई के लिए खनन विभाग और आरटीओ को जानकारी दी गई है। यह अभियान लगातार चलता रहेगा। अन्य मार्ग भी चिह्नित किए जा रहे हैं, जिससे अवैध खनन में लगे वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की जा सके।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।