{"_id":"6a0f4c4234c6f63e940fb042","slug":"video-speeding-dumper-crushes-motorcyclist-stopped-by-stone-pelting-crowd-2026-05-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार को कुचला, पथराव कर रोका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार को कुचला, पथराव कर रोका
आगरा के बोदला -सिकंदरा रोड पर बुधवार रात को गिट्टी से भरे तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार युवक को रौंदता हुआ भागने लगा। डंपर में फंसा बाइक सवार को 25 मीटर तक घसीटता हुआ चला गया। राहगीरों ने चीख पुकार करके डंपर को रोकने का प्रयास किया, लेकिन इतने पर भी चालक ने रफ्तार कम नहीं की। बाइक सवार का एक पैर भी टूटकर अलग हो गया। लोगों ने दो किलोमीटर तक डंपर का पीछा करके पथराव किया। गुस्साए लोगों ने चालक की पिटाई कर दी। बाद में पुलिस ने पहुंचकर उसे हिरासत में लिया। घटना बुधवार रात तकरीबन 11 बजे की है। थाना जगदीशपुरा के प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि आवास विकास कालोनी के सेक्टर 4 निवासी सुरमीत सिंह बेदी (40) बाइक पर बोदला से सिकंदरा की तरफ जा रहे थे। लाल मस्जिद के पास पीछे से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने उन्हें टक्कर मार दी। वह डंपर के पहियों के नीचे आ गए। उनकी माैके पर ही मृत्यु हो गई। हादसे के बाद चालक ने डंपर की रफ्तार बढ़ा दी। यह दृश्य देखकर लोगों की चीख निकल गई। बाद में लोग अपने वाहनों से डंपर का पीछा करने लगे। शोर भी मचाया। कुछ लोगों ने डंपर पर पथराव कर दिया। इससे चालक घबरा गया। उसने उसे कारगिल तिराहे के पास रोक दिया। लोगों ने उसे पकड़ने के बाद जमकर पिटाई लगाई। उधर, घटना की जानकारी पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने चालक को हिरासत में लेकर थाना जगदीशपुरा भेजा। हादसे के बाद बोदला मार्ग पर देर रात तक जाम लगा रहा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।