{"_id":"6a0f4c7c16632b461a0eae72","slug":"video-criminals-who-robbed-women-arrested-2026-05-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: होटल में ठिकाना और सड़कों पर लूट, बदमाशों का तरीका जान पुलिस भी हैरान; महिला के गले से तोड़ी थी चेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: होटल में ठिकाना और सड़कों पर लूट, बदमाशों का तरीका जान पुलिस भी हैरान; महिला के गले से तोड़ी थी चेन
आगरा के थाना न्यू आगरा के पास महिला के गले पर झपट्टा मारकर चेन लूटने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। सीसीटीवी फुटेज की मदद से पकड़े गए दोनों आरोपी लखनऊ के हैं। पुलिस की पूछताछ में पता चला कि दोनों अलग-अलग राज्य और जिलों में घूमने के बहाने जाते हैं। होटल में कमरा लेते हैं और चेन लूट की वारदात करते हैं। आरोपियों के खिलाफ पहले भी कई मामले दर्ज होने की जानकारी मिली है। इंजीनियर कॉलोनी निवासी रीमा चौहान शनिवार रात 9:20 बजे बेटे ऋषभ के साथ स्कूटर (स्कूटी) से दयालबाग जा रही थीं। थाना न्यू आगरा के पास होटल आशादीप के सामने केले खरीदते समय स्कूटर सवार दो बदमाशों ने उनकी सोने की चेन लूट ली थी। उन्होंने झपट्टा मारने वाले एक बदमाश का कॉलर पकड़ लिया था। हाथ छुड़ाकर बदमाश भाग निकले थे। एसीपी हरीपर्वत अमीषा ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज की मदद से बुधवार रात लाल गढ़ी के पास दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों में लखनऊ के शिवनगर निवासी मोहम्मद अरबाज और मोहम्मद समीर हैं। अरबाज के खिलाफ अलीगढ़ के अतरौली थाना, बाराबंकी का थाना देवा, लखनऊ के थाना बक्शी का ताला में भी लूट के मामले दर्ज हैं। आरोपियों से एक स्कूटर और घटना में लूटी गई चेन के दो टुकड़े बरामद किए गए हैं। पीड़ित महिला ने बरामद चेन की पहचान कर ली है। पुलिस की पूछताछ में पता चला है कि दोनों होटल में कमरा लेने के बाद अलग-अलग इलाकों में स्कूटर से रेकी करते हैं। जहां पर कोई महिला अकेले मिलती है, उसके गले पर झपट्टा मारकर चेन लूट लेते हैं। अगर घटना के बारे में किसी मीडिया में जानकारी नहीं आती है तो 15 से 20 दिन तक रुके रहते हैं। अगर पुलिस सख्ती करती है तो ठिकाना बदल देते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।