{"_id":"6a0f4c315dfb3cf4050b7c98","slug":"video-ravi-yadav-to-be-produced-in-court-in-transporter-murder-case-2026-05-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: ट्रांसपोर्टर हत्याकांड में रवि यादव की कोर्ट में होगी पेशी, पूछताछ में सामने आ सकते हैं कई नाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: ट्रांसपोर्टर हत्याकांड में रवि यादव की कोर्ट में होगी पेशी, पूछताछ में सामने आ सकते हैं कई नाम
आगरा में ट्रांसपोर्टर असगर अली हत्याकांड में आरोपी रवि यादव को जेल से तलब करने के लिए विवेचक ने सीजेएम कोर्ट में प्रार्थना पत्र दिया था। विवेचक के प्रार्थना पत्र पर 22 मई को सुनवाई होगी। रवि यादव को भी जेल से लाया जाएगा। रिमांड बनने के बाद कोर्ट की अनुमति से बयान दर्ज किए जाएंगे। उससे पूछताछ के बाद कई और नाम सामने आ सकते हैं। मेवाती गली, शाहगंज निवासी असगर अली की चार अप्रैल को मल्ल का चबूतरा के पास हत्या कर दी गई थी। सड़क पर उन्हें पीछे से टक्कर मारकर कार से कुचल दिया गया था। इस मामले में पहले हादसे की धारा में प्राथमिकी दर्ज की गई। साक्ष्यों के आधार पर हत्या की धारा में तरमीम कर दिया गया। रवि यादव और कामरान वारसी के नाम शामिल किए गए। परिजन ने जीएसटी अधिकारी और उनके पति पशु कल्याण अधिकारी अजय कुमार यादव पर भी आरोप लगाए थे। डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास का कहना है कि साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।