Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Jalaun News
›
Jalaun Amidst a marital dispute mother strangles four-year-old daughter innocent child's death sparks shock and sensation
{"_id":"6a0fed957f353c11030c8a8b","slug":"video-jalaun-amidst-a-marital-dispute-mother-strangles-four-year-old-daughter-innocent-childs-death-sparks-shock-and-sensation-2026-05-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"Jalaun: पति-पत्नी विवाद के बीच मां ने चार वर्षीय बेटी का गला दबाया, मासूम की मौत से सनसनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun: पति-पत्नी विवाद के बीच मां ने चार वर्षीय बेटी का गला दबाया, मासूम की मौत से सनसनी
जालौन जिले के आटा थाना क्षेत्र अंतर्गत अकबरपुर इटौरा गांव में एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां एक मां पर अपनी चार वर्षीय बेटी की गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगा है। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।
जानकारी के अनुसार अकबरपुर इटौरा निवासी राजकुमार गुरुवार रात परिवार के साथ घर में सो रहे थे। परिवार के सदस्य भोजन करने के बाद अलग-अलग चारपाइयों पर सो गए थे। बताया गया कि राजकुमार अपने बेटों उमंग और मयंक के साथ अलग चारपाई पर थे, जबकि उनकी पत्नी विनीता चार वर्षीय बेटी नैना के साथ दूसरी चारपाई पर सो रही थी।
आरोप है कि रात करीब 12 बजे विनीता ने बेटी नैना का गला दबा दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। कुछ देर बाद बिजली कटने से पंखे बंद हुए तो राजकुमार की नींद खुली। उन्होंने बेटी को जमीन पर पड़ा देखा, जिसके बाद परिवार में चीख-पुकार मच गई।
रात अधिक होने के कारण तत्काल पुलिस को सूचना नहीं दी गई। शुक्रवार सुबह घटना की जानकारी गांव और मोहल्ले में फैलते ही लोगों की भीड़ जुट गई। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।