{"_id":"6a0ff31753466c50c206beba","slug":"video-weather-takes-a-turn-in-kurukshetra-people-troubled-by-dust-storms-2026-05-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"कुरुक्षेत्र में बदला मौसम, धूलभरी आंधी से लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुरुक्षेत्र में बदला मौसम, धूलभरी आंधी से लोग परेशान
कुरुक्षेत्र में अचानक मौसम बदलने से तेज धूलभरी आंधी चली, जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। धूलभरी हवाओं के चलते सड़कों पर दृश्यता प्रभावित रही और दोपहिया वाहन चालकों व राहगीरों को दिक्कत हुई। हालांकि तेज गर्मी और लू से लोगों को हल्की राहत जरूर मिली।
आंधी के दौरान कई जगह खेतों में पड़े फसल अवशेषों में आग लगने से खेतों के किनारे खड़े पेड़ भी जल गए। आग की चपेट में आने से हरियाली को नुकसान पहुंचा है, जबकि कई छोटे और नए पेड़ पूरी तरह जलकर राख हो गए।
तेज हवाओं के कारण बाजारों और मुख्य सड़कों पर लोगों की आवाजाही भी प्रभावित रही। मौसम बदलने के बाद तापमान में हल्की गिरावट महसूस की गई, लेकिन उमस बरकरार रही।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।