फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Film actor Raj Babbar will participate in the Dussehra celebrations.

Kurukshetra News: दशहरा उत्सव में शामिल होंगे फिल्म अभिनेता राज बब्बर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 15 Oct 2026 01:41 AM IST
विज्ञापन
Film actor Raj Babbar will participate in the Dussehra celebrations.
कुरुक्षेत्र। धर्मक्षेत्र दशहरा कमेटी 20 अक्तूबर को ब्रह्मसरोवर के पूर्वी तट पर दशहरा उत्सव मनाएगी। यह उत्सव 18 मंजिला ज्ञान मंदिर के पास मेला ग्राउंड में होगा। कार्यक्रम में विख्यात फिल्म अभिनेता और पूर्व सांसद राज बब्बर विशेष रूप से शामिल होंगे। पद्मश्री महावीर गुड्डू भी अपनी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देंगे।
विज्ञापन

थानेसर विधायक एवं धर्मक्षेत्र दशहरा कमेटी के संरक्षक अशोक अरोड़ा ने पंजाबी धर्मशाला में यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि दशहरा उत्सव की तैयारियों के लिए कमेटियों का गठन किया गया है। श्रीराम की शोभायात्रा 20 अक्तूबर को दोपहर एक बजे गुरु रविदास चौक से रवाना होगी। यह शोभायात्रा रोटरी चौक, छोटा बाजार और सन्निहित सरोवर से होते हुए मेला ग्राउंड पहुंचेगी।
विज्ञापन

इसमें धार्मिक झांकियां, बैंड-बाजे और भजन गायक शामिल होंगे। शाम को शानदार आतिशबाजी होगी और रावण, कुंभकर्ण, मेघनाद के पुतले जलाए जाएंगे। विधायक अशोक अरोड़ा ने दशहरा कमेटी सदस्यों के साथ मेला ग्राउंड का निरीक्षण किया। उन्होंने कुरुक्षेत्र वासियों से उत्सव में हिस्सा लेने की अपील की। विधायक ने किसी से मुकाबले की बजाय आपसी भाईचारा कायम रखने पर जोर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने सभी जाति-बिरादरी और धर्म के लोगों से मिलकर दशहरा मनाने को कहा। कुरुक्षेत्र दशहरा कमेटी के वरिष्ठ उपप्रधान विवेक मेहता विक्की, गुलशन गाबा, कोषाध्यक्ष पवन मिगलानी और महामंत्री फतेह चंद गांधी सहित अनेक सदस्य अब धर्मक्षेत्र दशहरा कमेटी में शामिल हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed